मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नछत्तर गिर और उनकी पत्नी दलविंदर कौर ने बड़े ही धूमधाम से 14 नवंबर को अपनी बेटी सरप्रीत कौर की शादी करवाई। बेटी को विदा करने के बाद पूरा परिवार बेटे की शादी की तैयारियों में लग गया था। तभी अचानक दलविंदर कौर की तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। बता दें कि 17 नवंबर यानी आज उनके बेटे की शादी होने वाली थी। बीमार होने के बावजूद वह बेटे की शादी के लिए बेहद खुश थीं और तैयारियों में लगी हुई थीं। पूरे घर में जश्न का माहौल था, लेकिन इसी बीच परिवार में मातम का माहौल छा गया।
परिवार ने बंगा रोड फगवाड़ा स्थित शमशान घाट में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नछत्तर गिल की पत्नी को श्रद्धांजलि और परिवार को हिम्मत दे रहे हैं। पत्नी की मौत से नछत्तर गिल और पूरा परिवार स्तब्ध है।