फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra: सुचित्रा ने पूर्व पति कार्तिक को बताया था समलैंगिक, अब अभिनेता ने भेजा कानूनी नोटिस

Sun, 19 May 2024 05:15 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

गायिका सुचित्रा अक्सर अपने बयानों से विवादों में बनी रहती हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पूर्व पति कार्तिक और अभिनेता शाहरुख खान पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है, जिसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए कार्तिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
सुचित्रा-कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तामिल फिल्मों के अभिनेता और कॉमेडियन कार्तिक कुमार ने अपनी पूर्व पत्नी सुचित्रा के खिलाफ कानूनी कारवाई की है। सुचित्रा ने हाल में ही उन्हें और अभिनेता धनुष को समलैंगिक बताया था। इसके अलावा उन्होंने दोनों अभिनेताओं के बीच समलैंगिक संबंध होने का दावा भी किया था, जिसके बाद उनके पूर्व पति ने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन


कार्तिक ने सुचित्रा को भेजा कानूनी नोटिस 
कार्तिक की लीगल टीम ने उन्हें औपचारिक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उनसे कार्तिक के प्रति किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने का कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा अभिनेता के सम्मान के बचाव में और सुचित्रा के किसी भी टिप्पणी से उन्हें होने वाले किसी भी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए किया गया है। हाल में ही कुछ इंटरव्यू के दौरान सुचित्रा ने अपने पूर्व पति और अभिनेता शाहरुख खान पर भी गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि दोनों समलैंगिक हैं। उनके इन बयानों से बड़ा विवाद शुरू हो गया। इससे पहले भी साल 2017 में उन्होंने इस तरह के कुछ विवादास्पद पोस्ट साझा किए थे, जिससे काफी बवाल मचा था। 
Vishwambhara: 'विश्वंभरा' की शूटिंग खत्म करने की तैयारी में चिरंजीवी, इस दिन पोस्ट प्रोडक्शन में जाएगी फिल्म
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो हटाने की मांग 
बीते गुरुवार कार्तिक की लीगल टीम ने सुचित्रा और इंटरव्यू से संबंधित यूट्यूब चैनल को नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सुचित्रा द्वारा बोले और चैनल द्वारा जारी किए गए इस वीडियो के माध्यम से कार्तिक की मानहानि की गई है। उनके तरफ से इस चैनल से तुरंत वीडियो हटाने की मांग की गई है। साथ ही यह बताया गया है कि इस वजह से उन्हें लोगों की तरफ से गलत संदेश मिल रहे हैं और उनकी सुरक्षा भी खतरे में आ गई है। इसे तत्काल प्रभाव से रोकने और वीडियो को यूट्यूब से  हटाने की मांग की गई है। Ghajini: 'गजनी' में आमिर की जगह होते सलमान, इस एक्टर ने कहा- जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, उन्हें लेना सही नहीं
विज्ञापन

विवादों से रहा है नाता 
यह पहला मौका नहीं है, जब सुचित्रा का नाम किसी विवाद में शामिल हुआ है। इससे पहले भी साल 2017 में उन्होंने कुछ सितारों से संबंधित एक पोस्ट किया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए निजी रिश्तों से लेकर निजी तस्वीरें तक पोस्ट की थी। उन्होंने अभिनेता धनुष पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कुछ अन्य सितारों की निजी तस्वीरें भी साझा की थी। विवाद बढ़ने के बाद उनके तत्कालीन पति कार्तिक ने बताया था कि सुचित्रा का अकाउंट हैक हो गया था। 
Indian 2: फिल्म के सीक्वल के बाद ‘इंडियन 3’ की तैयारी में हैं कमल हासन! बताया- कब होगी रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें