फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: शूल की शूटिंग के दौरान रवीना को नहीं पहचान सके थे रामू, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

Tue, 16 Jan 2024 08:37 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवीना की कर्मा कॉलिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इंडस्ट्री की डार्क साइड को दिखाने वाली ये सीरीज 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल अभिनेत्री पूरी तरह से अपने वेब शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने एक बेहद ताकतकवर महिला का किरदार निभाया है। हाल ही एक साक्षात्कार में रवीना ने फिल्म शूल और राम गोपाल वर्मा के साथ अपने काम के अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म शूल में रोल कैसे मिला। रवीना ने बताया कि जब वे अपने रोल के कॉस्ट्यूम थी तो रामू उन्हें पहचान नहीं सके।

विज्ञापन

साक्षात्कार में रवीना बताया कि फिल्म शूल के प्रोमो शूट के दौरान वह मेकअप रूम से बाहर निकलकर सेट पर जा रही थीं। मेकअप रूम से सेट तक का रास्ता काफी लंबा था, इस दौरान जब सेट पर रामू के पास से गुजरी और उन्हें हैलो कहा तो रामू ने उनकी तरफ देखकर भी कोई जवाब नहीं दिया। उस दौरान रवीना को लगा कि शायद रामू उनके फिल्म में चुने जाने से खुश नहीं हैं। 
ab Mila Tu: गोवा की गलियों से निकली आज के समय की कहानी, नकली एहसास और असली संगीत का अनोखा मेल

रवीना ने आगे बताया, 'जब वे मैं सेट पर जाकर शूल के प्रोमो के लिए एक इमोशनल शूट कर रही थी। तभी मैंने शूट के बीच सुना, 'हे भगवान, क्या वो तुम थी। मैंने कहा हां, मैंने आपको हैलो किया था लेकिन आपने जवाब नहीं दिया तब उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हें पहचाना नहीं। फिर उन्होंने कहा, 'ठीक है, हम इसके फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं और इस तरह मुझे शूल मिला।'
Abhishek Kapoor: अभिषेक कपूर के नए प्रोजेक्ट के टाइटल से उठा पर्दा, बिग बी की फिल्म से है खास नाता
विज्ञापन

गौरतलब है कि रवीना की कर्मा कॉलिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इंडस्ट्री की डार्क साइड को दिखाने वाली ये सीरीज 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल, अभिनेत्री पूरी तरह से अपने वेब शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
Hanuman: इस फिल्म के लिए हटा दिए गए सुपरहिट ‘हनुमान’ के शोज, तेलुगु सिनेमा में सनसनीखेज साजिश का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें