रीमा माया करेंगी निर्देशन
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में बात करते हुए करण ने इवेंट में कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के डिजिटल संस्करण का निर्देशन रीमा माया करेंगी, लेकिन यह उनका तरीका होगा और निश्चित रूप से मेरा नहीं, क्योंकि अगर मैं रीमा माया की दुनिया में प्रवेश करूंगा तो मैं इसे और अधिक भ्रमित बना दूंगा, जो कि उसके नाम यानी माया का अर्थ है। मैं बस यही चाहता था कि यह उनकी आवाज हो। उन्होंने इसे अपनी सीरीज बना ली है।
BMCM: फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्षय-टाइगर, विशाल मिश्रा के कॉन्सर्ट की धमाकेदार एंट्री
शनाया कपूर करेंगी अभिनय?
रीमा माया लेखिका-निर्देशक और उदार मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस कैटनिप की सह-संस्थापक हैं। वे अपनी शॉर्ट फिल्मों 'काउंटरफीट कुंकू' और 'नोक्टर्नल बर्गर' के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में शनाया कपूर अभिनय करेंगी। वहीं, अब करण के इस खुलासे के बाद से दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने दर्शकों का खास मनोरंजन किया था।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने खोला यादों का पिटारा, एक्शन सीन्स को याद कर लिखा- बिना वीएफएक्स के साथ 30 फुट..
करण जौहर का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें करण जौहर के वर्कफ्रंट की तो फिल्म निर्माता ने इससे पहले अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया था और अपने प्रशंसकों से स्टार कास्ट का अनुमान लगाने के लिए कहा था। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि यह किसी फिल्म की घोषणा नहीं है, लेकिन यह हो सकता है... आपकी मदद से। हम पिछले एक साल से इस दिलचस्प फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसे गुप्त रखा है, क्योंकि फिल्म के मुख्य पहलुओं को क्रू तक भी नहीं बताया जा रहा है। यह एक ऐसा निर्णय था, जो नए निर्देशक ने लिया था।
Vijay Deverakonda: फिल्मफेयर ट्रॉफी को लेकर देवराकोंडा का सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्यों नीलाम कर दी ब्लैक लेडी