फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्ये वेस्ट: रैपर का नया गाना 'आउट ऑफ माय माइंड' रिलीज, छोटे ट्रैक में समेटा प्यार और जिंदगी का एहसास

Sat, 28 Nov 2026 03:24 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रैपर ये का नया गाना 'आउट ऑफ माय माइंड' आधी रात को रिलीज कर दिया है।
  • 'आउट ऑफ माई माइंड' में रैपर तेज रफ्तार जंगल ब्रेकबीट के साथ सिंग-रैप करते नजर आते हैं।
  • इस ट्रैक को रैपर ने चे पोप और 1010बेंजा के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज और अचानक रिलीज होने वाले गानों के लिए मशहूर रैपर ये (कान्ये वेस्ट) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे इंतजार के बाद ये ने अपना नया सिंगल 'आउट ऑफ माय माइंड' रिलीज कर दिया है। यह गाना उनके पिछले ट्रैक 'जेमिनी सीजन' के बाद पहली नई रिलीज है। खास बात यह है कि रैपर ये ने इस गाने को बिना किसी बड़े ऐलान के आधी रात को रिलीज किया, जिसके बाद उनके फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आधी रात को रिलीज हुआ नया ट्रैक
रैपर ये का नया गाना 'आउट ऑफ माय माइंड' 27 नवंबर, 2026 को आधी रात रिलीज हुआ। 1 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रैक को YZY और गामा लेबल के तहत रिलीज किया गया है। गाना स्पॉटिफाई और यूट्यूब समेत कई बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इससे पहले रैपर ये ने इसी महीने लॉस एंजेलिस में हुए YEEZY Season 01 फैशन शो के दौरान इस गाने की झलक फैंस को सुनाई थी।

फास्ट बीट्स और सैंपलिंग का खास अंदाज
'आउट ऑफ माई माइंड' में रैपर ये तेज रफ्तार जंगल ब्रेक़बीट के साथ सिंग-रैप करते नजर आते हैं। गाने में दमदार ड्रम्स और सैंपलिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मोटिफ एलुमनी के 'ड्रीमिन' और डीजे कूल के 'लेट मी क्लियर माई थ्रोट' के सैंपल भी शामिल हैं, जो ट्रैक को एक अलग एनर्जी देते हैं।

गाने की लाइन इसके भाव को बयां करती है। ट्रैक में रैपर ये अपने निजी अनुभवों, किसी ऐसे शख्स के प्यार में पड़ने की बात और लंबे समय बाद खुशियां मिलने जैसे एहसासों को भी छूते हैं।
विज्ञापन

कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कई कलाकारों ने मिलकर तैयार किया गाना
इस ट्रैक को रैपर ये ने चे पोप और 1010बेंजा के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। वहीं पैट्रिक होल्डर को को-प्रोड्यूसर के तौर पर क्रेडिट दिया गया है, जबकि जस्ट दा वन ने एडिशनल प्रोडक्शन में योगदान दिया है। गाने की इंजीनियरिंग Nkenge 1x ने संभाली है।

फैंस को पसंद आया ट्रैक
गाने के रिलीज होते ही श्रोताओं के बीच इसकी तेज बीट्स और म्यूजिक को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि गाना काफी छोटा है और वे इसका लंबा वर्जन सुनना चाहते थे। 'जेमिनी सीजन' के बाद रैपर ये की यह अचानक रिलीज उनके सीधे और बिना ज्यादा प्रचार के म्यूजिक रिलीज करने के अंदाज को एक बार फिर दिखाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें