फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने छुए जूनियर एनटीआर की मां के पैर, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की तारीफ

Sun, 01 Sep 2024 12:03 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी द्वारा जूनियर एनटीआर की मां को पैर छू कर प्रणाम करना लोगों को काफी अच्छा लगा है। सोशल मीडिया पर अभिनेता को काफी तारीफें मिल रही हैं। 
 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर- ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @@rishabshettyofficial/jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांतारा फिल्म से देश भर में लोकप्रिय और मशहूर हुए कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता ऋषभ शेट्टी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उन्हें हाल में ही इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिली थीं। एक बार फिर अभिनेता अपने व्यवहार की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस बार भी उन्हें देश भर से काफी प्यार और सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार ने दर्शकों का जबर्दस्त तरीके से ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन


ऋषभ शेट्टी को मिल रही है काफी सराहना
दरअसल, एक खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मैंगलौर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी मां शालिनी नंदमुरी और पत्नी लक्ष्मी प्रणति भी मौजूद थीं। अभिनेता और उनके परिवार से मिलते वक्त ऋषभ शेट्टी ने अपने हाव-भाव से लोगों का दिल जीत लिया। एयरपोर्ट से सामने आए इस वीडियो में ऋषभ शेट्टी जूनियर एनटीआर और उनके परिवार का व्यक्तिगत रूप से स्वागतर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋषभ शेट्टी, एनटीआर की मां को देखते ही उनके पैरों को छू कर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जूनियर एनटीआर को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो में अभिनेता के व्यवहार की काफी तारीफ की जा रही है। 
Mr India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर अटकलें तेज, फैंस बोले- 'वरुण और जान्हवी की जोड़ी को लेकर ही बनाना फिल्म'
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी, प्रशांत नील और सपरिवार एनटीआर पहुंचे उडुपी श्री कृष्ण मठ
सोशल मीडिया पर लोग उनके इस व्यवहार की जम कर सराहना करते हुए तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ऋषभ शेट्टी से जुड़ी एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एनटीआर और उनके परिवार के साथ उडुपी श्री कृष्ण मठ में शामिल होते नजर आ रहे हैं। एनटीआर की मां अपने जन्मदिन से पहले मंदिर जाना चाहती थीं। इस वजह से पूरा परिवार उडुपी श्री कृष्ण मठ में दर्शन करने पहुंचा था। इस दौरान ऋषभ शेट्टी और केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील भी जूनियर एनटीआर के परिवार के साथ मौजूद थे। 
विज्ञापन


Kangana Ranaut: 'मुझे डरा नहीं सकते...', 'इमरजेंसी' को लेकर मिल रहीं मौत की धमकियों पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी
एनटीआर ने मां को जन्मदिन पर दिया सबसे बेहतरीन तोहफा
वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरी मां का हमेशा से सपना था कि उन्हें अपने गृहनगर कुंडापुरा लाकर उडुपी श्री कृष्ण मठ में दर्शन कराऊं, आखिरकार यह पूरा हो गया।  2 सितंबर को उनके जन्मदिन से ठीक पहले ऐसा करना, उनके लिएस सबसे अच्छा तोहफा है, जो मैं उन्हें दे सकता था।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, “मेरे साथ जुड़ने और इसे संभव बनाने के लिए विजय किर्गंदुर सर और मेरे सबसे प्यारे दोस्त प्रशांत नील का शुक्रिया। मेरे प्यारे दोस्त ऋषभ शेट्टी का विशेष धन्यवाद, जिनकी मौजूदगी और समर्थन ने इस पल को अविश्वसनीय रूप से और खास बना दिया।”

प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रही हैं परिणिती चोपड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें