फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva Trailer Release: ‘कंगुवा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सूर्या और बॉबी के एक्शन से कांपी दर्शकों की रूह

Mon, 12 Aug 2024 02:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 12 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 12 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की जब से घोषणा हुई थी, प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे थे। बीच-बीच में इससे जुड़ी अपडेट भी आती रही। खासकर, फिल्म की पहली झलक ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। अब निर्माताओं ने एक रोमांचित कर देने वाला ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर में बॉबी देओल और सूर्या का धमाकेदार एक्शन देखने को मिला है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगुवा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक के जन्मदिन पर साझा किया ट्रेलर
अभिनेता सूर्या ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, एक टीम के रूप में हमने जो कुछ भी साथ मिलकर किया है, उस पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है, धन्यवाद, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्यारे शिवा! यहां आप सभी के लिए हमारा 'कंगुवा' का ट्रेलर मौजूद है।’
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' की शूटिंग हुई खत्म! 'गदर 2' के बाद दमदार किरदार में नजर आएंगे सनी देओल

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगुवा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
युद्ध से ट्रेलर की शुरुआत
‘कंगुवा’ के ट्रेलर की शुरुआत ही युद्ध से होती है, ट्रेलर में कुछ आदिवासी लोग दिख रहे हैं, जो बॉबी देओल से युद्ध करने के लिए तैयार हैं। सूर्या इसमें एक साहसी और क्रूर किरदार में दिख रहे हैं। इस ट्रेलर में युद्ध और उससे होने वाली तबाही ही नजर आती है। ट्रेलर में प्रागैतिहासिक मानव और हमारे भविष्य दोनों को खूबसूरती से दर्शाया गया है।  

 

4 of 5
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'कंगुवा'
हाल ही में अभिनेता सूर्या ने फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया था। इस पोस्टर में सूर्या लाशों के ढेर पर तलवार पकड़े हुए खड़े हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा था कि फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि ‘कंगुवा’ का निर्देशन शिवा ने किया है और इसमें बॉबी देओल, दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र और कई अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
भारी भरकम बजट वाली फिल्म है ‘कंगुवा’
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कंगुवा’ इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है। फिल्म का अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपये है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पुष्पा, सिंघम और कई अन्य बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है।
Sector 36: इस दिन रिलीज होगी विक्रांत मैसी-दीपक डोबरियाल की 'सेक्टर 36', ओटीटी पर लगेगा क्राइम थ्रिलर का तड़का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें