बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी सारा को अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने सारा और उनके पिता सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर खान की स्टोरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान और सैफ अली खान की एक पुरानी फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सारा और सैफ एक साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा। ढेर सारा प्यार और कद्दू की सब्जी भेज रही हूं।’ बता दें कि अभिनेत्री सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। पिछले साल के मुकाबले फीका है बॉलीवुड के लिए ये साल
सारा अली खान को अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें वह और सारा एक साथ केक खाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ही इस तस्वीर में खुश दिख रहे हैं। अनन्या ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘यह तुम्हारा जन्मदिन है, खुश रहो और केक खाओ, ढेर सारा प्यार।’
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान के आगामी कार्यों की बात करें तो वह पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ एक्शन-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा सारा आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।