अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना कई बार फिल्म इंडस्ट्री को अपने निशाने पर ले चुकी हैं। वो एक बार फिर से अपनी टिप्पणी के चलते सुर्खियों में हैं और इस बार उन्होंने अपने और सलमान खान के रिश्ते पर बात की है। मालूम हो कि कंगना ने कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी और कहा था कि वो सलमान, शाहरुख और आमिर को डायरेक्ट करना पसंद करेंगी।
सलमान ने दिया था 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' का ऑफर
कंगना रणौत ने हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन को एक साक्षात्कार दिया है। इसमें कंगना ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' फिल्म में रोल ऑफर किया था। उन्होंने याद करते हुए बताया कि जब उनके पास 'बजरंगी भाईजान' का ऑफर आया तो उनकी प्रतिक्रिया ये थी कि ये क्या रोल दे दिया है।
Blessy: "आडुजीवितम का उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं", ब्लेसी को क्यों जारी करना पड़ा बयान?
मेरे प्रति उदार हैं सलमान खान
कंगना ने आगे बताया कि भले ही उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने के प्रस्ताव को ना कह दिया हो, लेकिन भाईजान उनके प्रति उदार रहते हैं। कंगना ने यह भी बताया कि सलमान तो उनकी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को भी देखना चाहते हैं और इसके लिए काफी उत्सुक भी हैं।
South Celebs: फिल्मों में डबल रोल का धमाका कर चुके हैं ये साउथ सितारे, अब विजय देवरकोंडा भी मैदान में उतरे
संजू को लेकर किया बड़ा खुलासा
इस बातचीत में जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन लोगों से बात करना उनके लिए अजीब हो जाता है, जिन्हें उन्होंने सार्वजनिक रूप से तिरस्कृत किया है, या उनके फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया है। इस पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने बड़े सितारों के कई फिल्म प्रस्तावों को अस्वीकार किया है, लेकिन इससे उनके पेशेवर समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंगना ने खुलासा किया कि रणबीर उनके घर खुद घर आए और फिल्म संजू में रोल कर करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया।
'इमरजेंसी' में नजर आएंगे ये कलाकार
'इमरजेंसी' फिल्म 6 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन कंगना रणौत ने ही किया है। आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। इसमें श्रेयस तलपड़े, दिवंगत सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
Justice Hema Committee: बंगाली अभिनेत्री ने लगाया निर्देशक पर दुर्व्यवहार का आरोप, रंजीत बोले- मैं असली पीड़ित