'कल्कि 2898 एडी' स्टारर प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं, जानिए किस समय-कब और कहां देख सकेंगे दीपिका-प्रभास का ऐसा रूप, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। 'कल्कि 2898 एडी' हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है। फैंस के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी साझा कर रहे हैं। प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर को लेकर फैंस बेहद उत्सुक हैं। साथ ही मेकर्स ने तीनों कलाकारों के पोस्टर जारी करके दिखा दिया है कि यह फिल्म वाकई में बहुत धमाकेदार होने वाली है। आज कल्कि 2898 फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, जानिए कितने बजे देख सकेंगे फिल्म का ट्रेलर।
विज्ञापन
कब और किस समय होगा ट्रेलर रिलीज
'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर आज शाम 7 बजे रिलीज होने वाला है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकेंगे। फिल्म में प्रभास, दीपिका, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल हासन फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दीपिका पादुकोण ने 'कल्कि 2898 एडी' से अपना लुक साझा किया था और साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी थी। फिल्म का ट्रेलर 10 जून को रिलीज किया जाएगा। दीपिका का ऐसा लुक पहली बार किसी फिल्म में फैंस को देखने को मिला है। दीपिका ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा 'उम्मीद की शुरुआत उससे होती है'। इस पोस्टर में दीपिका का लुक फैंस को बेहद पसंद भी आया। पोस्टर के लुक में फैंस ने उन्हें बॉलीवुड की क्वीन का दर्जा दे दिया। दीपिका का ऐसा लुक देखकर फैंस क्या उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट में लिखा था, 'बूम- गजब की चीज'। 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।