फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol-Nysa: बेटी नीसा को एक दिन के लिए अपने पेट में क्यों रखना चाहती हैं काजोल, वजह जानकर मुस्कुरा देंगे आप

Fri, 19 Apr 2024 10:51 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी नीसा नजर आ रही हैं। दरअसल, 20 अप्रैल को नीसा का जन्मदिन है। काजोल ने इस खास तस्वीर के जरिए अपने और बेटी नीसा के बीच के रिश्ते के बारे में खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन
काजोल और नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बी टाउन की मां-बेटियों की जोड़ी पर लोग खूब प्यार बरसाते हैं। फिर चाहे ये जोड़ी पर्दे पर देखने को मिले या पर्दे के बगैर। इन दिनों एक ऐसी ही मां-बेटी की जोड़ी चर्चा में है, जिस पर लोगों द्वारा प्यार की बरसात की जा रही है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और उनकी बेटी नीसा की। आइए जानते हैं कि आखिर मां-बेटी की इस जोड़ी के सुर्खियों में आने का क्या कारण है।

विज्ञापन


मां-बेटी के रिश्ते को लेकर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी नीसा नजर आ रही है। दरअसल, 20 अप्रैल को नीसा का जन्मदिन है। इसी सिलसिले में मां काजोल ने एक दिन पहले ही इस खास तस्वीर के जरिए अपने और बेटी नीसा के बीच के रिश्ते के बारे में खास बातें बताई हैं।

मां की गोद में बैठी दिखीं नीसा
इस तस्वीर में बेटी नीसा अपनी मां की गोद में बैठी हुई दिख रही है। यह तस्वीर काफी ज्यादा पुरानी है। नीसा पीले रंग की फ्रॉक में नजर आ रही है और मां-बेटी ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है। फोटो में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर काजोल के प्रशंसक प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। काजोल ने इस तस्वीर के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन

 

इच्छा होती है कि नीसा को एक दिन के लिए पेट में वापस रख लूं
काजोल ने कैप्शन में लिखा कि कल नीसा का 21वां जन्मदिन है, मगर आज का दिन मेरे और मैं कैसे मां बनीं, इसके बारे में है। कैसे नीसा ने मेरी सबसे बड़ी इच्छा को पूरा किया और कैसे वह पैदा होने के बाद से हर दिन मुझे खुश करती है। कैसे नीसा मुझे अपने प्यार और समर्थन से आश्चर्यचकित करती है। वह मुझे किस तरह हंसाती है। मुझे कैसा महसूस हुआ था, जब पहली बार उसने मुझे माँ कहा था। काजोल ने आगे लिखा कि कभी-कभी मेरी इच्छा होती है कि मैं उसे लपेट सकूं और एक दिन के लिए अपने पेट में वापस रख सकूं। काजोल ने लिखा कि आप अपने बच्चों के लिए क्या महसूस करते हैं, इसे बताने के लिए प्यार एक सामान्य सा शब्द है। यह इससे भी कहीं ज्यादा है। तो हाँ, आज का दिन मेरे बारे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें