फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: इस कारण काजोल ने छोड़ दी थीं शाहरुख खान की फिल्में, 3 इडियट्स में माधवन का किरदार चाहती थीं अभिनेत्री

Tue, 17 Sep 2024 05:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री काजोल ने अपनी फिल्मों और दिलचस्प बातों से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। एक बातचीत के दौरान काजोल ने बताया कि उनको 3 इडियट्स फिल्म का ऑफर आया था, लेकिन वह हीरोइन का नहीं बल्कि आर माधवन का किरदार निभाना चाहती थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि किन कारणों से शाहरुख खान की फिल्मों को भी न कहना पड़ा था।
विज्ञापन
काजोल देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री काजोल अपनी मस्ती भरी बातों के लिए जानी जाती हैं। काजोल अपने सह कलाकार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ बहुत ही अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। काजोल ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को लेकर खुलासा किया। उन्होंने फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उनको हिरोइन की भूमिका के लिए ऑफर किया गया था, जबकि वह आर माधवन की जगह कास्ट होना चाहती थीं।

Jr NTR: स्टूडेंट नंबर वन से लेकर आरआरआर तक, जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को लोगों ने दिया खूब प्यार

आर माधवन की जगह कास्ट होना चाह रही थीं काजोल
विज्ञापन

अभिनेत्री काजोल ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया वह 3 इडियट्स फिल्म में आर माधवन का किरदार निभाना चाह रही थीं, जबकि उनको हिरोइन के लिए रोल ऑफर हुआ था। काजोल ने कहा, 'मैंने वास्तव में उन्हें बोला था कि मुझे माधवन का रोल दे दो, मैं कर लूंगी, लेकिन उन्होंने बोला कि नहीं। आपको वही रोल मिलने वाला है हीरोइन का'।

The Traitors: 'द ट्रेटर्स' के लिए शूटिंग कर रहे हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर की आधिकारिक घोषणा

3 इडियट्स में से एक लड़की होनी चाहिए
काजोल ने मेकर्स से कहा था, 'मैंने बोला देखो, 3 इडियट्स में से एक लड़की होनी चाहिए। तब उन्होंने मना कर दिया'। उन्होंने मजाक में कहा कि आप तो पूरी स्टोरी ही बदलना चाह रही हैं। हालांकि बाद में फिल्म में करीना कपूर ने हीरोइन का किरदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाए थे।

Miley Cyrus: माइली साइरस ने जिस गाने से जीता था ग्रैमी, अब उसी पर लगा चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

इन फिल्मों को छोड़ने का भी बताया कारण
विज्ञापन

काजोल ने शाहरुख खान की कुछ फिल्मों को ठुकराने और छोड़ने का भी कारण बताया। काजोल ने बताया कि शाहरुख की फिल्म 'दिल से' को उन्होंने तारीखें न होने के कारण छोड़ दिया था। वहीं, 'दिल तो पागल है' फिल्म छोड़ने के लिए काजोल ने बताया कि वह बहुत छोटा किरदार था। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी में देखा गया था। वह जल्द ही महाराग्नि नामक एक बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें