बॉलीवुड में सेट किया नया ट्रेंड
न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने बात की। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के साथ मुझे इसके जरिए दोबारा मिलने का मौका मिला है। सिंघम बहुत ही स्पेशल फिल्म है। यह बॉलीवुड में ट्रेंड सेट करने वाली खास फिल्मों में से एक है। फिल्म को बहुत सारे प्रशंसक मिले हैं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
अविनाश ने करणवीर को कहा, 'चोमू, नल्ला', दोनों की जुबानी जंग में फंसे घरवाले
टीवी पर भी अक्सर आती है फिल्म
काजल ने कहा कि बहुत से प्रशंसक आज भी सिंघम फिल्म को टीवी या ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। काजल ने कहा, लोग आज भी इस फिल्म को देखते हैं। वहीं, कई ऐसे लोग हैं, जो मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि ये टीवी पर भी कई बार दिखाई जा चुकी है। ये फिल्म एक्शन और ह्यूमर से भरी हुई है, जिसके लिए रोहित शेट्टी जाने जाते हैं।
Alia Bhatt: आलिया को करण जौहर का ही सबसे बड़ा सहारा, नए निर्माताओं की पहुंच से मीलों दूर