'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान और विशाल के बीच कई बार बहस करते नजर आए। सूत्रों की मानें तो विशाल ने यूं ही मस्ती में अरमान मालिक के मोबाईल को छिपा दिया था। इस वजह से अरमान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। बाद में अरमान ने उनके वायरल 'कच्चा बादाम' वीडियो को लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया।
'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हुए महज एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन बिग बॉस के घर में हर तरह के इमोशन देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों को हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न के साथ रोमांच का भरपूर डोज मिल रहा है। इस मशहूर सेलिब्रिटी रियलिटी शो में दो नए प्रतिद्वंदी आमने-सामने भिड़ते नजर आ रहे हैं। 'कच्चा बादाम' फेम और अरमान मलिक में एक जबरदस्त झगड़ा हुआ है। आइए जानते हैं आखिर इस झगड़े की वजह क्या है।
विज्ञापन
अरमान संग मस्ती पड़ी मंहगी
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान और विशाल के बीच कई बार बहस करते नजर आए। सूत्रों की मानें तो विशाल ने यूं ही मस्ती में अरमान मालिक के मोबाईल को छिपा दिया था। इस वजह से अरमान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। बाद में अरमान ने उनके वायरल 'कच्चा बादाम' वीडियो को लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। इस बात से विशाल काफी खफा नजर आए और उन्होंने कहा, 'एक और बार मेरे कंटेंट पर बोल कर दिखाइए फिर मैं आपको बताता हूं'।
विशाल को मिला मच्छर का टैग
विशाल पांडे उस झगड़े के बाद वहां से जैसे ही निकलने लगते हैं अरमान उन्हें 'मच्छर' कहकर बुलाते नजर आते हैं। ट्विटर वायरल हो रहे वीडियो में विशाल इस बात से काफी नाराज दिखाई देते हैं। इसके बाद भी अरमान चुप नहीं होते हैं और वे कई बार विशाल पांडे को मच्छर और उनके कंटेंट का मजाक उड़ाते ही दिखाई देते हैं। अरमान मालिक इस रियलिटी शो में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के संग पहुंचे थे। अब पायल घर से बाहर आ चुकी हैं।
अरमान मलिक को मिल रहा है सपोर्ट
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं और वे अपनी दोनों पत्नियों संग मिलकर यूट्यूब पर चैनल भी चलाते हैं। बिग बॉस में उनके आने के बाद कई लोगों ने उनके इस जीवनशैली पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत ने जहां अरमान की आलोचना की है। वहीं उर्फी जावेद अरमान मलिक का बचाव करती नजर आई थीं।