'शैतान' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शक भर-भरकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह काले जादू पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म डोली सजा के रखना से बॉलीवुड डेब्यू के 25 साल बाद, ज्योतिका ने शैतान के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है।
आर. माधवन और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'शैतान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। 'शैतान' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शक भर-भरकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह काले जादू पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म डोली सजा के रखना से बॉलीवुड डेब्यू के 25 साल बाद, ज्योतिका ने शैतान के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है।
विज्ञापन
ज्योतिका ने क्यों निभाया मां का किरदार
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ज्योतिका ने शैतान में मां की भूमिका निभाने के बारे में खुलासा किया और ज्योतिका ने कहा, "फिल्म में बहुत सारे दृश्य हैं, जो मातृत्व को उजागर करते हैं, और मुझे नहीं कि मैं उन्हें निभाना चाहती थी या नहीं, लेकिन उनमें से एक बहुत ही महत्वपूर्ण एक कारण था, जिसके बाद मैंने इस फिल्म के लिए हां कहा। वह कारण यह था कि यह फिल्म हर माता-पिता को यह सिखाती है कि उन्हें अपनी बेटी का ख्याल रखना होता है और कितनी जिम्मेदारियों के बाद हम बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण देते हैं।"
बच्चों की सुरक्षा पर आधारित है फिल्म
उन्होंने आगे बताया कि कैसे फिल्म बच्चों की हमेशा सुरक्षा करने की जिम्मेदारी की भावना पैदा करती है। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है, एक मां के रूप में मैंने शुरू से अंत तक इस फिल्म में वह भावना और जिम्मेदारी महसूस की है। दुनिया के हर माता-पिता इस फिल्म से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे क्योंकि बच्चों के जीवन की यात्रा बहुत नाजुक होती है और कदम-कदम पर हमें उनका साथ देना जरूरी होता है।"
विज्ञापन
इन सितारों से सजी है फिल्म
विकास बहल द्वारा निर्देशित शैतान बहुचर्चित गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। इसमें अजय देवगन , ज्योतिका, आर माधवन और जानकी बोदीवाला मुख्य भूमिका में हैं। जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा समर्थित, फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है।