सार
लायन्सगेट की आगामी परियोजना से जुगल हंसराज का आकर्षक और खतरनाक लुक सामने आया है। लायन्सगेट भारतीय भाषा की कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज और पूजा भट्ट अभिनीत यह एक्शन थ्रिलर परियोजना उनमें से एक है।
हाल ही में लायन्सगेट ने भारत में हिंदी फिल्मों के निर्माण के लिए ‘अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट’ और ‘ईएफएआर’ से हाथ मिलाया है। यह साथ मिलकर कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें कॉमेडी और एडवेंचर फिल्में शामिल हैं। बता दें कि कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भी काम चल रहा है। अब लायन्सगेट के एक एक्शन थ्रिलर परियोजना से जुगल हंसराज का खतरनाक लुक सामने आया है। एक्शन से भरपूर आगामी परियोजना से जुगल हंसराज के किरदार को प्रदर्शित करता हुआ यह लुक सामने आया है।
बिल्कुल अलग दिख रहे जुगल हंसराज
सूत्रों के मुताबिक हंसराज लायन्सगेट की इस परियोजना में एक विरोधी की भूमिका में नजर आएंगे। हंसराज के लुक की बात करे तो वह लंबी दाढ़ी, सफेद बाल और बहुत सशक्त और कठोर दिख रहे हैं। यह उनके अब तक के चॉकलेट बॉय व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है।
Bahubali Crown of Blood: बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड की रिलीज की रणनीति ने किया फैंस को निराश, जानिए वजह
नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं अभिनेता
सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट के साथ लायन्सगेट के एक्शन थ्रिलर परियोजना का हिस्सा बनने पर जुगल हंसराज ने कहा, ‘नई भूमिका में अंधेरे और भयावह पक्ष की खोज करना मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनो रहा है। मेरे लिए यह एक अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश करने जैसा है। मैं अपनी इस यात्रा को दर्शकों के साथ साझा करना चाहता हूं और यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह सब लोगो के सामने कैसा आता है?’
डिजिटल स्ट्रीमर्स को टक्कर देगा लायंसगेट
लायन्सगेट प्ले एशिया, जो दक्षिण पूर्व एशिया से संचालित होता है, स्ट्रीमिंग बाजार में अपनी प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग के बाजार में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और डिज्नी प्लस हॉटस्टार यहां पर पहले से अपनी तगड़ी पैठ बनाए हुए हैं।
Jerry Bruckheimer: जेरी ने दी खुशखबरी, अगले सप्ताह से शुरू होगी ब्रैड पिट की रेसिंग फिल्म 'एफ वन' की शूटिंग