फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahubali Crown of Blood: बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड की रिलीज की रणनीति ने किया फैंस को निराश, जानिए वजह

Fri, 17 May 2024 12:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' को आज से दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं शो के मेकर्स ने फैसला किया है कि 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के सभी एपिसोड को एक साथ नहीं स्ट्रीम करेंगे
विज्ञापन
बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली जब भी किसी फिल्म या सीरीज की घोषणा करते हैं, दर्शकों का उत्साह उस घोषणा को सुनकर ही दोगुना हो जाता है। दर्शक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड वेब सीरीज 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आज से इस सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है, लेकिन इसमें एक पेंच है जिसकी वजह से 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के फैंस काफी निराश हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर इस शो को निर्देशक कैसे और कितने एपिसोड में रिलीज करने वाले हैं। 
विज्ञापन


एक साथ नहीं होंगे सभी एपिसोड स्ट्रीम 
आज से दर्शक 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। दर्शक इस बात को लेकर काफी उत्साहित भी थे, लेकिन एक खबर ने उनके उत्साह को कम कर दिया है। मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक साथ 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के सभी एपिसोड को नहीं स्ट्रीम किया जाएगा। इस खबर की वजह से  'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। 

मिसेज माही का मिस्टर माही के लिए स्पेशल डांस
विज्ञापन


स्ट्रीमिंग की रणनीति के किया निराश 
निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' को आज से दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं शो के मेकर्स ने फैसला किया है कि 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के सभी एपिसोड को एक साथ नहीं स्ट्रीम करेंगे। पहले चरण में सिर्फ दो एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। उसके बाद हर सप्ताह एक नया एपिसोड दर्शकों के सामने लाया जाएगा। 
विज्ञापन


Abdu Rozik: अब्दु की शादी में सलमान बनेंगे स्पेशल गेस्ट, सिंगर का खुलासा, बोले-बड़े भाईजान के आने का इंतजार है

बिंज वॉच करने वाले दर्शक हैं निराश 
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आज से दर्शक 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के दो एपिसोड को देख पाएंगे। इस खबर ने दर्शकों के उत्साह क बढ़ाने के बदले घटा ही दिया है. खास कर वे दर्शक जो बिंज वॉच यानी एक सीटिंग में बैठकर पूरा शो देखते हैं, उन्हें अब इंतजार करना पड़ेगा। इस शो को आज से तेलुगु सहित कई भारतीय भाषाओं में देखा जा सकता है। वहीं 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' का निर्माण एसएस राजामौली, शोबू यारलागड्डा और देवराजन द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें