फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: कानूनी मुसीबत में घिरी 'जॉली एलएलबी 3', फिल्म के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत?

Tue, 07 May 2024 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' कानूनी मुसीबत में घिर गई है। इस फिल्म की शूटिंग अजमेर में चल रही है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी बीते दिनों खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि इस फिल्म में वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


निर्माता-निर्देशकों पर लगाए आरोप
फिल्म जॉली एलएलबी 3 के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि इस फिल्म में न्यायतंत्र का अपमान करने की कोशिश की गई है। यह शिकायत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रभान की ओर से दायर कराई गई है। इस पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। अजमेर जिला बार एसोसिएशन ने सिविल न्यायाधीश अजमेर उत्तर की अदालत में 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग रोकने की अर्जी लगाई है।
Met Gala 2024: विदेशी मीडिया को नहीं भाया आलिया का मेट गाला लुक, पढ़िए क्या लिखा…
विज्ञापन


शूटिंग पर रोक लगाने की मांग?
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों पर वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से नोटिस जारी करने का अनुरोध भी किया है। साथ ही फिल्म की शूटिंग पर रोक लगाने की मांग भी की है। बता दें कि फिल्म का पहले शेड्यूल अजमेर में शूट हो रहा है।  
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर हुई वायरल, इन फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस

इसलिए लिया शिकायत का फैसला!
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के खिलाफ शिकायत का फैसला ‘जॉली एलएलबी’ के पहले और दूसरे भाग को ध्यान में रखकर लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता देश के संविधान की न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करते हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग अजमेर के डीआरएम ऑफिस सहित आसपास के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में चल रही है।
Dharmendra: धर्मेंद्र ने अपने 'यार पुराने' रंजीत-अवतार से की मुलाकात, बोले- गोली...गिल अचानक मिल जाते हैं सब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें