फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3 Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर फूलने लगीं 'जॉली एलएलबी 3' की सांसें, सोमवार को आई बड़ी गिरावट

Mon, 29 Sep 2025 09:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jolly LLB 3 Box Office Collection Report: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस पर दसवें दिन आते-आते बुरा हाल हो गया है। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
बॉलीवुड की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘जॉली एलएलबी’ का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग करने में सफल तो रहा लेकिन उस प्रदर्शन को फिल्म बरकरार नहीं रख पाई है। निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिन में करीब 92.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा किया है। हालांकि अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
‘जॉली एलएलबी 3’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले हफ्ते की मजबूत पकड़
फिल्म ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले ही दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 12.5 करोड़ रुपये कमाकर उम्मीद जगाई। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 20 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि चौथे दिन यानी सोमवार को गिरावट दर्ज हुई और फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये कमाए। सप्ताह के बाकी दिनों में आंकड़े स्थिर रहे और पहले सात दिन का कुल कारोबार 74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

यह खबर भी पढ़ें: Arbaaz-Ssura: अरबाज-शूरा के बेबी शावर में नए लुक में पहुंचे सलमान, खान परिवार में खुशियों ने दी दस्तक

 
विज्ञापन

3 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
दूसरे हफ्ते की शुरुआत और मौजूदा स्थिति
दूसरे हफ्ते की शुरुआत 8वें दिन शुक्रवार को 3.75 करोड़ रुपये से हुई। शनिवार को कमाई उछाल मारकर 6.5 करोड़ रुपये तक पहुंची और रविवार को 6.25 करोड़ रुपये दर्ज की गई। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.99 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 92.49 करोड़ रुपये हो चुका है।

 

4 of 5
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
स्टार कास्ट और फिल्म की ताकत
‘जॉली एलएलबी 3’ की सबसे बड़ी ताकत है इसकी दमदार स्टारकास्ट। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम में तकरार दर्शकों को बांधे रखती है। वहीं सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी के किरदार कहानी को और गहराई देते हैं। इस बार फिल्म किसानों की समस्याओं पर केंद्रित है। हास्य और गंभीर मुद्दों का संतुलन इस फिल्म को बाकी फिल्मों से अलग बनाता है। गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया
दर्शक ‘जॉली एलएलबी 3’ को काफी सराह रहे हैं। फिल्म का कोर्टरूम ड्रामा दर्शकों को मनोरंजन के साथ सोचने पर भी मजबूर करता है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगले कुछ दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर सफल साबित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें