मेरा नाम खराब करना आसान नहीं
बातचीत के दौरान जयम रवि ने कहा, 'जब लोग मेरी उस छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं, जिसे मैंने सालों की मेहनत और स्क्रिप्ट के चयन के जरिए बनाया है, तो मैं बस हंस सकता हूं। मेरा नाम खराब करना आसान नहीं है। अगर आप सोच सकते हैं कि घोषणा के साथ ही पूरी बात सामने आ गई, तो ऐसा नहीं है'।
Kareena Kapoor: करीना कपूर की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, शीर्ष पर नौ साल बाद भी काबिज है ये नाम
पहले घर पर भेजा था नोटिस
जयम ने कहा, 'उन्होंने अपने वकील के माध्यम से आरती को तलाक का नोटिस भेजा था, जिसे उनके पिता ने स्वीकार कर लिया था। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के इस दावे को खारिज कर दिया कि सार्वजनिक घोषणा पर चर्चा नहीं की गई और बताया कि कैसे उनके माता-पिता दोनों वहां मौजूद थे'। फिर ये कैसे सच हुआ कि किसी को पता नहीं था और सोशल मीडिया से पता चला है।
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने की शाहिद कपूर की तारीफ, बोलीं- उनके बिना 'जब वी मेट' पूरी नहीं हो पाती
बेटे के साथ जन्मदिन न मनाने का आरोप झूठा
उन्होंने बताया, 'आरव का जन्मदिन जून में था और मैं उसे मनाने के लिए चेन्नई में था। जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें भी हैं। वे कहते हैं कि मेरी कार को अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग शहरों में देखा गया था। मुझे अपनी कार को जहां भी ले जाना है, ले जाने का पूरा अधिकार है। आखिरकार, मैंने उसे अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है। साथ ही, मैंने आरव के साथ इस मुद्दे पर खुलकर बात की है क्योंकि अयान ऐसी चीजों को समझने के लिए बहुत छोटा है। आरव जाहिर तौर पर चाहता है कि हम साथ रहें'।
Rajinikanth: 73 साल की उम्र में जमकर थिरके रजनीकांत, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा वीडियो