बच्चों से दूर रहने का दर्द
रवि ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है और सिर्फ एक बार कोर्ट के आदेश पर पिछले क्रिसमस पर उनकी मुलाकात हो सकी थी। उन्होंने लिखा, ‘अब बच्चों के साथ बॉडीगार्ड्स लगाए जाते हैं ताकि वो उनसे संपर्क भी न कर सकें।’
गर्लफ्रेंड केनिशा को बताया ‘जिंदगी’
इसी पोस्ट में रवि मोहन ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस पर भी बात की। उन्होंने लिखा, ‘जब मैं पूरी तरह से टूट चुका थे, तब केनिशा मेरे जीवन में उम्मीद की एक रोशनी बनकर आई। वो मेरे मुश्किल वक्त में किसी फायदे की वजह से नहीं बल्कि पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ मेरे साथ खड़ी रही। केनिशा मेरी शादी टूटने की वजह नहीं है। यह फैसला मैंने बहुत सोच-समझकर लिया है।’
पूर्व पत्नी आरती रवि के आरोप
इससे पहले एक्टर से अलग हो चुकीं आरती रवि ने भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन पर कई आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रवि मोहन आर्थिक तौर पर उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों तक की भी जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया है, जबकि वह आज भी उन्हें अपना पिता मानते हैं।
रवि मोहन-आरती की शादी
रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैन्स को भी चौंका दिया है।