फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nobuyo Oyama: 'डोरेमोन' को आवाज देने वाली अभिनेत्री नोबुयो ओयामा का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Fri, 11 Oct 2024 04:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जापानी अभिनेत्री नोबुयो ओयामा का निधन हो गया है। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। नोबुयो ने 1979 से लेकर 2005 तक प्यारी नीली बिल्ली-रोबोट को आवाज दी थी।
विज्ञापन
नोबुयो ओयामा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी अभिनेत्री नोबुयो ओयामा का निधन हो गया है। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री को जापान और अन्य देशों में बच्चों द्वारा पसंद किए जाने वाले कार्टून बिल्ली रोबोट 'डोरेमोन' की आवाज देने के लिए जाना जाता था। यह शो 1979 में शुरू हुआ था और नोबुयो ओयामा ने 1979 से लेकर 2005 तक प्यारी नीली बिल्ली-रोबोट को आवाज दी थी।

विज्ञापन


इस कारण हुआ अभिनेत्री का निधन
जापानी मीडिया के अनुसार, नोबुयो ओयामा का निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ। उनके निधन की खबर से प्रशंसक दुखी हैं। उनकी एजेंसी ने बताया गया कि ओयामा का निधन 29 सितंबर को बुढ़ापे के कारण हुआ। उन्होंने अपने बयान में देरी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'हम मृतक के प्रति आपके द्वारा उनके जीवनकाल में की गई दयालुता के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं।' एजेंसी ने यह भी साझा किया कि ओयामा के लिए एक निजी अंतिम संस्कार किया गया जिसमें रिश्तेदार शामिल हुए।

वॉयस आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था करियर
नोबुयो ओयामा का जन्म 1933 में टोक्यो में हुआ था और उन्होंने 1957 में एक वॉयस आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने लैसी नामक किरदार को आवाज दी थी। इसके बाद उन्होंने हसल पंच में अपनी आवाज दी, यह 1965 और 1966 के बीच प्रसारित हुआ था। उन्होंने मुख्य किरदार पंच को अपनी आवाज दी थी। इसके बाद उन्होंने इनविंसिबल सुपर मैन जाम्बोट 3 में कप्पेई जिन के किरदार को आवाज दी।
विज्ञापन


डोरेमोन के रूप में लिया था संन्यास
2001 में उन्हें मलाशय के कैंसर का पता चला जिसके कारण उन्होंने सभी तरह की भूमिकाओं से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह डोरेमोन की आवाज बनी रहीं। हालांकि, 2005 में ओयामा ने आखिरकार डोरेमोन के रूप में भी संन्यास लेने का फैसला किया। ओयामा ने उस समय कहा था, 'मुझे उम्मीद है कि डोरेमोन दूर के भविष्य में भी एक प्रिय पात्र रहेगा।' वह 2010 में हिट वीडियो गेम सीरीज डांगनरोन्पा में मोनोकुमा की आवाज के रूप में उद्योग में लौटीं। इस वॉयस आर्टिस्ट की शादी 1964 में अभिनेता केसुके सागावा से हुई थी, जिन्हें 2012 में उन्हें अल्जाइमर रोग का पता चला और 2017 में उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें