नाइट क्रूवर, पिजनर और स्ट्रॉन्गर जैसी फिल्में में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले जेक जिलेनहाल को अभी भी बड़े पर्दे पर बैटमैन का किरदार निभाने में दिलचस्पी है। अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि डार्क नाइट में काम करना एक सम्मान की बात होगी। क्योंकि यह एक क्लासिक भूमिका है।
जेक जिलेनहाल ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि वह एक क्लासिक है, इसे करना सम्मान की बात होगी। उन्होंने अपनी नई फिल्म रोड हाउस के प्रचार के दौरान स्क्रीन रेंट के साथ एक बातचीत में कहा है। अभिनेता ने कहा, 'अतीत में निभाई गई भूमिकाएं निभाने के बारे में बात करें, तो मेरे लिए वास्तव में वे भूमिकाएं हैं, जो अन्य अभिनेताओं ने अतीत में निभाई हैं और मैं वो करने से डरता हूं।'
Disney: डी23 फैन इवेंट को लेकर आई बड़ी जानकारी, टिकट की कीमत से लेकर बिक्री की तारीख तक, यहां जानें सबकुछ
उन्होंने आगे कहा, 'तो यह पहला लेवल है। मैं अभी इस पर काम कर रहा हूं। मगर निश्चित रूप से ये मेरे लिए सम्मान की बात रहेगी। क्योंकि इस प्रकार की चीजें और वे भूमिकाएं क्लासिक हैं।' क्रिस्टोफर नोलन की द डार्क नाइट ट्राइलॉजी जिलेनहाल के लिए शीर्ष विकल्पों में से एक थी। क्रिश्चियन बेल को इसमें बैटमैन की भूमिका मिली थी। डीसी स्टूडियोज को संभालने के बाद से पीटर सफरान और जेम्स गन ने बैटमैन के साथ द ब्रेव एंड द बोल्ड नामक एक नई परियोजना की घोषणा की है।
इस फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू नहीं हुई है। क्योंकि अभी इसकी स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है। बैटमैन की भूमिका निभाने पर उनसे सवाल किया गया। तो उन्होंने इसपर कहा, 'मुझे यह पता था किसी ने मुझसे पूछा तो बेशक, मुझे खुशी होगी। मेरी जगह कोई भी होगा सबको खुशी होगी।'
BAFTA TV: नेटफ्लिक्स की 'द क्राउन' का बाफ्टा टीवी में दबदबा, आठ नामांकन के साथ पहुंची सबसे आगे