पीएम मोदी से मिले रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda
पीएम मोदी से मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात रही। देश के भविष्य को लेकर उनकी दूरदृष्टि, जानकारी और विचार हमेशा प्रेरणादायक होते हैं। उनका पीठ थपथपाना हमारे लिए अपने संबंधित क्षेत्रों में अच्छा काम करते रहने और हमारे राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है'।
अपनी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ.अंजलि के साथ पीएम मोदी से मिले रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda
बोले- 'गौरवपूर्ण पारिवारिक क्षण'
रणदीप हुड्डा ने आगे लिखा, 'मुलाकात के दौरान हमने सरकार के दूरदर्शी नए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वेव्स' के बारे में चर्चा की, जो विश्व मंच पर भारतीय आवाजों को बढ़ावा देने को तैयार है। इस दौरान मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी साथ मौजूद रहीं। यह हमारे लिए एक गौरवपूर्ण पारिवारिक क्षण था'। रणदीप हुड्डा ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के मोटापा विरोधी अभियान और समग्र स्वास्थ्य की उनकी पहलों पर भी बातचीत और चर्ची की।
यह खबर भी पढ़ें:
Jacqueline Fernandez: एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, तस्वीरें वायरल