फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: 'पहले तो यकीन नहीं हुआ, लगा कोई सपना है', दादासाहेब फाल्के सम्मान मिलने पर मोहनलाल ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 21 Sep 2025 02:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dadasaheb Phalke Award 2023: मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि जब उन्हें पहली बार इसके बारे में पता चला तो उन्हें कैसा लगा।
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता मोहनलाल को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए जब उनके नाम का एलान हुआ तो उन्होंने अपने फैंस, साथियों और मलयालम फिल्म उद्योग को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया है कि जब पीएम मोदी ने उन्हें फोन किया तब उन्हें कैसा लगा।
विज्ञापन


पूरे मलयालम सिनेमा का है पुरस्कार
रविवार को मीडिया से बात करते हुए भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता मोहनलाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे मलयालम सिनेमा का है। उन्होंने उस पल को भी याद किया जब उन्हें इस सम्मान के बारे में बताया गया था, जिसे उन्होंने 'एक हैरतअंगेज सपने' जैसा बताया।

अभिनेता ने सबके साथ पुरस्कार साझा किया
मोहनलाल ने कहा 'मुझे खुशी है कि मलयालम सिनेमा को भारतीय सिनेमा में एक पुरस्कार मिला है। मैं ईश्वर के लिए काम कर रहा हूं। इसीलिए मैं कहता हूं कि यह पुरस्कार ईश्वर ने दिया है। हम अपने काम में ईमानदारी भी दिखाते हैं। मैं यह पुरस्कार सभी के साथ साझा करता हूं और उन लोगों को याद करता हूं जो इस दुनिया में नहीं रहे।'

यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; अभिनेता बोले- ‘स्नेह के लिए आभारी हूं’

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@mohanlal
मोहनलाल को पहले नहीं हुआ यकीन
मोहनलाल ने कहा 'जब मुझे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया, तो पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मुझे लगा कि यह बस एक सपना है। इसलिए मैंने उनसे दोबारा बताने को कहा। सिनेमा की कोई सीमा नहीं होती। अगर मुझे निर्देशन का मन करेगा, तो मैं निर्देशन करूंगा। मैं और भी बहुत कुछ करूंगा। अगर आप मुझसे पूछें कि सिनेमा के अलावा मेरा क्या सपना है, तो मैं अभी नहीं बता सकता। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो बहुत कम सपने देखता है। मैं चाहता हूं कि अच्छी फिल्में बनें। अच्छे लेखक और अच्छे निर्देशक हों।'
विज्ञापन

मोहनलाल के बारे में
अपने चार दशकों से भी ज्यादा के करियर में मोहनलाल ने कई शैलियों की फिल्मों में काम किया है। मोहनलाल ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। पद्म श्री और पद्म भूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 23 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाले 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें