फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर से लिपट कर रोईं पत्नी गरिमा, पिता दिखे भावुक; उमड़ा फैंस का सैलाब

Sun, 21 Sep 2025 01:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jubeen Garg Funeral: सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे के चलते गायक जुबीन गर्ग की जान चली गई। उनके पार्थिव शरीर को गुवाहाटी लाया गया है और अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए हैं। 
विज्ञापन
जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा में भावुक लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अब गुवाहाटी उनके आवास पर लाया गया है। देर रात सिंगापुर से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया, जिसके बाद गुवाहाटी के लिए शव को रवाना कर दिया गया था। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अब जुबीन के अंतिम सफर की झलकियां अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब जुबीन के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 
विज्ञापन


लिपट-लिपट कर रोईं पत्नी, पिता हुए भावुक 
जुबीन का पार्थिव शरीर जब गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचा तो पत्नी गरिमा के आंसू नहीं रके। वो पति के पार्थिव शरीर को देखकर लगातार रोती रहीं। जुबीन के शव को देखकर वो लिपट-लिपट कर रोती हुई नजर आ रही हैं। पिता ने भी जुबीन को श्रद्धांजलि दी। वह भावुक नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार जुबीन के पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा, अंतिम संस्कार मंगलवार को होने की संभावना है। 
 

 
सीएम ऑफिस ने किया पोस्ट
असम के सीएम ऑफिस की ओर से एक्स पर पोस्ट लिखा गया- 'हृदय को कंपा देने वाला एक गीत…जुबीन गर्ग… असम के हृदय में… हर दिन…! असम के दिल के सबसे करीब इस कलाकार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि…'
विज्ञापन

 

जुबीन के पार्थिव शरीर को उनके आवाज पर ले जाया जा रहा है। असम के मंत्री रनोज पेगु ने एक्स पर लिखा- 'बहु प्रतीक्षा के बाद हमारे सभी के प्रिय और श्रद्धेय संगीत कलाकार जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर बोरझार हवाई अड्डे से काहिलिपाड़ा स्थित उनके घर के लिए रवाना हुआ। हजारों लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से इस तरह अंतिम बार अपने जीवन के कलाकार को विदाई दी।'
 


 
 

जुबिन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे फेंस - फोटो : PTI
जुबीन के फैंस हुए बेकाबू 
इससे पहले जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर जब गुवाहाटी पहुंचने वाला था और उनके फैंस अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे तो गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी भीड़ उमड़ गई। उत्साहित प्रशंसक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गए और बैरिकेड्स तोड़ते हुए इमारत की ओर बढ़ने लगे। हालात बिगड़ते देख अफरा-तफरी मच गई। एक अधिकारी के मुताबिक, हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, क्योंकि आधी रात के बाद जुटी भीड़ ने सुरक्षा बलों द्वारा रोके जाने से पहले दो से अधिक बैरिकेड्स तोड़ डाले थे।
 
विज्ञापन

जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
सिंगापुर में हादसे का शिकार हुए जुबीन
पूरे असम के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले जुबीन गर्ग को ‘असम की आवाज’ कहा जाता था। शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने उस समय लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी। उनकी असामयिक मृत्यु ने न सिर्फ असम बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दिल्ली में हुआ सरकारी सम्मान
शनिवार आधी रात को उनका पार्थिव शरीर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली लाया गया। यहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद मौजूद रहे और उन्होंने जुबीन को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और राष्ट्रीय राजधानी में तैनात असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकारी स्तर पर उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई देने की व्यवस्था की गई।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: गुवाहाटी पहुंचा सिंगर जुबीन का पार्थिव शरीर; दिल्ली हवाई अड्डे पर असम CM ने दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी पहुंचा पार्थिव शरीर
दिल्ली से गायक का पार्थिव शरीर विशेष विमान द्वारा गुवाहाटी लाया जाएगा। फिलहाल पार्थिव शरीर को उनके निवास पर रखा जाएगा जहां उनके परिजनों और करीबी रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन करने का अवसर मिलेगा। बताया जा रहा है कि उनके 85 वर्षीय बीमार पिता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ेगा जनसैलाब
गुवाहाटी पहुंचने के बाद जुबीन का पार्थिव शरीर लगभग डेढ़ घंटे तक उनके घर पर रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आम जनता के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था होगी। हजारों की भीड़ वहां उमड़ने की संभावना है। राज्य सरकार ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: कहां होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार? कैबिनेट बैठक में होगा फैसला, बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

अंतिम संस्कार पर होगा कैबिनेट का फैसला
जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि यह निर्णय गायक के परिवार और विभिन्न सामाजिक संगठनों से विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। रविवार शाम को असम मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाकर दफन स्थल और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया पर सहमति बनाई जाएगी। 

हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया
पीटीआई के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गायक जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के लिए गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में प्रस्तावित अंतिम संस्कार स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गर्ग के परिवार के साथ परामर्श के बाद शाम तक स्थल का स्थान तय कर लिया जाएगा।

असम की धड़कन बने रहेंगे जुबीन
गायक जुबीन गर्ग ने अपने गीतों से न सिर्फ असम बल्कि पूरे देश के संगीतप्रेमियों के दिलों में जगह बनाई थी। उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें