बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा और नूपुर शिकरे 3 जनवरी को आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए। दोनों ने परिवार और अपने करीबियों की मौजूदगी में मैरिज पेपर पर हस्ताक्षर करके एक-दूसरे से शादी रचाई। अब ये नई नवेली जोड़ी अपने पारंपरिक शादी के लिए राजस्थान पहुंच गई है, जहां उदयपुर में 8-10 जनवरी के बीच दोनों पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।