ऐश्वर्या की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या एक शख्स की पिटाई करते दिख रही हैं। शख्स पर आरोप था कि उसने कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या के साथ छेड़छाड़ की। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना का जिक्र करते हुए एक स्टोरी भी शेयर की। उन्होंने लिखा, भीड़ में मेरे साथ छेड़खानी हुई, जिसके बाद मैंने उस व्यक्ति का सामना किया और उसकी पिटाई भी की। ऐश्वर्या ने आगे कहा कि उनके आस-पास बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन ऐसे कुछ हैवानों के होने की वजह से डर भी लगाता है।