फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emmy Awards: एमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन घोषित, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ड्रामा, कॉमेडी श्रेणी में शामिल हुईं ये सीरीज

Fri, 20 Sep 2024 12:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2024 के 52वें सत्र में बेस्ट ड्रामा कैटेगरी और बेस्ट कॉमेडी सीरीज कैटेगरी के लिए नामांकित देशों की सीरीज के नामों की घोषणा कर दी गई है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो सीरीज को जीत के लिए एक साथ होंगी दौड़ में शामिल।
विज्ञापन
एमी अवॉर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम @televisionacad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2024 को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का अब ऐलान कर दिया गया है। गुरुवार को ड्रामा सीरीज श्रेणी के लिए भारत की एकमात्र ड्रामा सीरीज को नॉमिनेट किया गया है। इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर बातचीत हो रही है। आइए आपको बताते हैं इस अवॉर्ड में ड्रामा और कॉमेडी सीरीज श्रेणी में किन देशों और उनकी सीरीज को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भारत की द नाइट मैनेजर को किया गया शामिल
बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में चार सीरीज को शामिल किया गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया की 'द न्यूज रीडर', अर्जेंटीना की 'योसी द रिग्रेटफुल स्पाय', फ्रांस की 'ड्रॉप्स ऑफ गॉड' और भारत की 'द नाइट मैनेजर' को शामिल किया गया है। भारतीय सीरीज के नॉमिनेशन में शामिल होने को लेकर प्रशंसक काफी खुश हैं।

Jayam Ravi: जयम रवि और आरती की शादी में आई दरार के पीछे है ये कारण, इस गायिका से अफेयर की हो रही है चर्चा

इस प्रकार है नामांकित बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, ड्रामा और कॉमेडी सीरीज के नाम-

आर्ट प्रोगामिंग कैटेगरी - 
पियानोफोर्ते (पोलैंड) 
रोबी विलियम्स (यूके) 
वर्जिलियो (अर्जेंटीना) 
हू आई एम लाइफ (जापान) 

बेस्ट एक्टर कैटेगरी -
'बेटिन्हो: नो फियो दा नवलहा' (ब्राजील) के लिए जूलियो एंड्रेडे
'साहसियेट - सीजन 2' (तुर्की) के लिए हालुक बिलजिनर 
'तापी' (फ्रांस) के लिए लॉरेंट लाफिट 
'द सिक्स्थ कमांडमेंट' (यूके) के लिए टिमोथी स्पाल 

बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी -
'एल अल्टीमो वैगन' (मेक्सिको) के लिए एड्रियाना बर्राजा 
'हंगर' (थाईलैंड) के लिए ऑकबाब-चुटिमोन चुएंगचारोएनसुकिंग  
'टाउट वा बिएन' (फ्रांस) के लिए सारा गिरौडेउ 
'देयर शी गोज' (यूके) के लिए जेसिका हाइन्स 

कॉमेडी सीरीज -
डेली डोज ऑफ सनशाइन (दक्षिण कोरिया)  
डेडलोच (ऑस्ट्रेलिया)  
डिवीजन पलेर्मो (अर्जेंटीना) 
एचपीआई - सीजन 3 (फ्रांस)

ड्रामा सीरीज -
लेस गौट्स डी डियू (फ्रांस) 
द न्यूजरीडर - सीजन 2 (ऑस्ट्रेलिया) 
द नाइट मैनेजर (भारत)  
इओसी, एल एस्पिया एरेपेंटिडो - सीजन 2 (अर्जेंटीना) 

Karan Johar: 'यह जोड़ी जीवन भर साथ रहेगी', आलिया-रणबीर की शादी से पहले ही करण ने की थी भविष्यवाणी, किया खुलासा

भारत के कॉमेडियन वीर दास करेंगे मेजबानी
विज्ञापन

खबरों की मानें तो भारतीय कॉमेडियन वीर दास 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करेंगे। इस अवॉर्ड में जीत की दौड़ में 21 देशों को शामिल किया गया है। साथ ही 14 कैटेगरी में अलग-अलग अवॉर्ड्स को शामिल किया गया है। भारतीय सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को नॉमिनेट करने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस सीरीज को भारत में काफी पसंद किया गया था। भारतीय ड्रामा सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला तिलोत्तमा शोम जैसे सितारों ने काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें