फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: समारोह में सम्मानित होंगे आमिर खान, दिखाई जाएगी यह फिल्म; क्या होगा खास?

Fri, 25 Sep 2026 02:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Lagaan Awarded In Singapore Film Festival:  सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अक्टूबर में होने जा रहा है। इस समारोह में बॉलीवुड की एक फिल्म को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। जानें फिल्म फेस्टिवल के बारे में?
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

37वें सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का जल्द होने वाला है। यह आयोजन बॉलीवुड के लिए भी खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को सम्मान मिलते वक्त अभिनेता आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


क्यों मिल रहा ‘लगान’ को सम्मान? 
फिल्म ‘लगान’ ने हाल ही में अपने 25 साल पूरे किए थे। इस वजह से 37वें सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को स्क्रीन आइकॉन अवॉर्ड मिलने जा रहा है। वैरायटी के अनुसार, इस खास मौके पर आमिर खान और फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी फेस्टिवल का हिस्सा रहेंगे। 

दक्षिण कोरियाई थ्रिलर फिल्म 'द असासिन्स' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फेस्टिवल की योजनाएं? 

  • फिल्म का आगाज दक्षिण कोरियाई थ्रिलर फिल्म 'द असासिन्स' से होगा। 

  •  फिल्म का निर्देशन हुर जिन-हो ने किया है और जिसमें यू हे-जिन, पार्क हे-इल और ली मिन-हो ने अभिनय किया है।

  • इस दौरान हुर और सहायक कलाकार शिम यून-क्यंग और पार्क सुंग-हून उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

  • एशियाई सिनेमा में  योगदान के लिए महोत्सव का सर्वोच्च पुरस्कार, जापानी फिल्म निर्माता कोरे-एडा हिरोकाज़ू को प्रदान करेगा। 

  • उनकी फिल्म "लुक बैक" कार्यक्रम के हिस्से के रूप में प्रदर्शित की जाएगी।

फेस्टिवल पर दी निर्देशक ने जानकारी
एसजीआईएफएफ के कार्यकारी निदेशक जेरेमी चुआ ने कहा कि यह संस्करण एशिया भर में बन रही कुछ सबसे सम्मानित प्रतिभाओं और महत्वपूर्ण कृतियों को सिंगापुर में लाता है। इससे दुनियाभर की प्रतिभाओं और उनके काम को देखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

कब आयोजित होगा सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल ?
37वें सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। यह समारोह 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा।  इसमें छोटे बच्चों के लिए संवेदी-अनुकूल स्क्रीनिंग के साथ एक जूनियर एक्सप्लोरर्स सेक्शन भी शामिल होगा। जिसकी शुरुआत स्टॉप-मोशन फीचर फिल्म ‘ब्रेव कैट’ से होगी। इसके अंडरकरंट सेक्शन की शुरुआत तीन लाइव परफॉर्मेंस से होगी: ताइवानी कठपुतली शो ‘कॉर्पोरियल फॉर्म्स: फोर स्टोरीज’, लाइव वीडियो गेमिंग वर्क ‘द कंप्रेशन जोन’ और एनालॉग फिल्म और संगीत परफॉर्मेंस ‘इमेजिनेशन + द रेस्ट इज माय घोस्ट’।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें