फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan : पवन कल्याण की जीत पर कमल हासन ने दी बधाई, कहा- आप पर गर्व है

Sat, 08 Jun 2024 09:12 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने इस साल लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अब सुपरस्टार कमल हासन ने भी उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन
पवन कल्याण- कमल हासन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावरस्टार पवन कल्याण इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल में ही सामने आए लोकसभा चुनाव के परिणाम में उनकी जनसेना पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी पार्टी ने आंध्र प्रदेश चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पवन 70,354 वोटों की शानदार बहुमत के साथ पिथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने हैं। उनकी पार्टी केंद्र में एनडीए को सत्ता में लाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। अभिनेता की इस विशेष उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।  

विज्ञापन

कमल हासन ने दी बधाई 
पॉवर स्टार के इस उपलब्धि पर अभिनेता कमल हासन ने भी उन्हें बधाई दी है। 'इंडियन 2' अभिनेता ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "पवन कल्याण से एक भावनात्मक बातचीत हुई और इस शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी है। आंध्र प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं की सेवा करने की उनकी इस यात्रा पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आप पर गर्व है"।  
पिछले चुनाव में हार के बाद बने गेम चेंजर 
कमल हासन का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों अभिनेताओं के फैंस इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस को दोनों अभिनेताओं के बीच का यह लगाव काफी पसंद आ रहा है। पवन इस शानदार जीत से ना सिर्फ फिल्मी हस्तियां को बल्कि अब कई राजनेताओं को भी प्रेरित कर रहे हैं। बता दें कि 2019 के चुनाव में पवन कल्याण की पार्टी को दो निर्वाचन क्षेत्रों में हार मिली थी। पिछले चुनाव में हारने से लेकर 2024 के आम चुनावों में गेम चेंजर बनने तक, पवन की राजनीतिक यात्रा काफी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

Durgesh Kumar: अगले दो साल तक व्यस्त हैं 'पंचायत' के बनकारस, लेकिन काम को लेकर अभी भी है एक मलाल
विज्ञापन

इस साल रिलीज होंगी पवन कल्याण की चार फिल्में
बात करें दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की तो पवन कल्याण की चार आगामी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं। वह फिल्म 'ओजी- ओरिजिनल गैंगस्टर' में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन ड्रामा होगी, जो 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता की एक और फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है, जिसका अस्थायी शीर्षक 'पीएसपीके 29' है। वह एक बार फिर तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'हरी हरा वीरा मल्लू' में नजर आएंगे, जो इस साल सितंबर में रिलीज होगी। इसके बाद उनकी एक और एक्शन ड्रामा 'उस्ताद भगत सिंह' 14 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं, सुपरस्टार कमल हासन अपनी फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे, जो 12 जुलाई को रिलीज होगी। 
बाइक पर दिखा अक्षय का स्टाइलिश अंदाज
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें