फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के प्रति जाहिर की भावनाएं, जवाब में मिला अच्छे दोस्त का टैग

Sat, 30 Nov 2024 03:45 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18  का नवीनत एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इसमें अविनाश और ईशा सिंह के बीच भावनात्मक उबाल देखा गया, जहां पहले दोनों में तीखी बहस हुई, फिर उसके बाद अविनाश ने उनके प्रति अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। 
 
विज्ञापन
अविनाश और ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinash_world, @eishasingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 के नवीनतम एपिसोड में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच भावनात्मक ऊथल-पुथल देखने को मिला। इस एपिसोड में अविनाश मिश्रा, ईशा के लिए अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके इन भावनाओं के प्रति ईशा की प्रतिक्रिया उतनी साकारात्मक नहीं नजर आई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि ईशा ने अविनाश को फ्रेंड जोन्ड कर दिया है। 

विज्ञापन


अविनाश ने जाहिर की भावनाएं, तो ईशा ने दोस्ती तक सीमित रखा रिश्ता
नवीनतम एपिसोड में अविनाश अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहते हैं कि वो जो उनके लिए महसूस करते हैं, वैसा किसी और के लिए नहीं करते। इस दौरान उन्होंने ईशा को समझाते हुए कहा,“मैं लड़ना नहीं चाहता, जब बात तुम्हारी आती है, तो मैं सोच नहीं पाता। तुम्हें नहीं लगता कि कुछ है, तुम मेरी कमजोरी हो। मैं कोशिश कर रहा हूं और अंत तक कोशिश करूंगा। मैं खेल से भटक रहा हूं।” इस दौरान ईशा अविनाश को बीच में रोकती हैं और उसे चुप रहने के लिए कहती है, तो अविनाश कहते हैं,“मुझे हमारी चिंता है। कृपया ऐसा मत कहो। मैं अंदर से कांप रहा हूं। मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। कृपया ऐसा मत करो। मैं वास्तव में, वास्तव में तुम्हारे लिए महसूस करता हूं। यदि तुम कुछ ऐसा कहना चाहती हो, तो अभी कहो। तुम क्या महसूस करती हो?"
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के मैनेजर ने की वरिष्ठ पत्रकार से बदसलूकी, 'पुष्पा 2' इवेंट के दौरान छीना फोन
विज्ञापन

ईशा और अविनाश में टास्क के बाद हुई तकरार
इसके बाद ईशा उनका जवाब देते हुए अविनाश से कहती है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। ईशा ने कहा, “नहीं, हम वाकई अच्छे दोस्त हैं। बस इतना ही है।'' ईशा ने अविनाश को साफ तौर पर बता दिया है कि वो उनके लिए एक अच्छे दोस्त हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में दोनों के रिश्ते क्या मोड़ लेते हैं। बताते चलें कि ईशा और अविनाश के बीच इन बातों से पहले तीखी बहस हुई थी, जिसमें ईशा ने उनसे नाराजगी जताते हुए कहा था,“मुझे लगा हम दोनों एक यूनिट हैं, आपके पास खाना रहे या मेरे पास, एक ही बात है। क्या हम एक यूनिट नहीं हैं?" इस पर अविनाश ने दृढ़ता से जवाब दिया, "हम एक यूनिट नहीं हैं। हम दोस्त हैं। आप एक व्यक्ति हैं, और आपकी अपनी राय है।"
विज्ञापन

Maharaja China Box Office Collection: चीन में 'महाराजा' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन बटोर डाले इतने करोड़
इस वीकेंड एक और सदस्य होगा बाहर
बताते चलें कि बिग बॉस 18 इस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। घर के सदस्यों के बीच रिश्ते बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस एपिसोड में ईशा और अविनाश के अलावा करण-चुम-शिल्पा में भी तकरार देखने को मिला। हाल में ही एलिस और अदिति मिस्त्री बाहर हुई हैं और इस वीकेंड भी घरवालों में से एक सदस्य बाहर जाएगा। ये शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा एप्प पर उपलब्ध है। 

Bigg Boss 18: बिग बॉस से बाहर होने पर अदिति मिस्त्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्हें नहीं लगता उनका शो से..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें