बिग बॉस 18 लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। हाल में ही शो से अदिति मिस्त्री बाहर हो गई हैं। वह इस शो में शामिल होने वाली तीन वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों में से एक थीं। अदिति सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, जिनके शो में शामिल होने की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, उनका सफर शो में बहुत लंबा नहीं चल सका और वह बीते शुक्रवार को शो से बाहर हो गईं। अब अदिति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से उनका सफर समाप्त हुआ वो पूरी तरह से निष्पक्ष नहीं था।
बिग बॉस 18 से निष्कासन पर अदिति मिस्त्री ने की बात
अब अदिति मिस्त्री ने बिग बॉस 18 से बाहर होने को लेकर बात की है। उन्होंने बिग बॉस 18 के अपने इस सफर को कभी न भूल सकने वाला अनुभव करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वो बिग बॉस के घर में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कामयाब रहीं और इस दौरान उन्होंने हर चुनौतियों का सामना किया। बता दें कि वह तीन वाइलकार्ड सदस्यों के साथ नॉमिनेटेड थीं, जिनमें यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज शामिल थीं।
Bigg Boss 18 Promo: शिल्पा शिरोडकर की हरकतों से तंग हुए सलमान खान, वीकएंड का वार पर लगाएंगे जोरदार क्लास
अदिति को अपना निष्कासन नहीं लगा उचित
अदिति ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनका निष्कासन पूरी तरह से उचित था। उन्होंने कहा कि वो चाहती थीं कि वो शो में कुछ और समय तक रह पातीं। वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री करना और उनकी जैसी इमेज है उस हिसाब से उन्हें पता था कि शो में उनके लिए चीजें काफी मुश्किल होने वाली थीं। अदिति ने कहा, "मुझे पता था कि हालात मेपरे खिलाफ थे, लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं कितनी दूर आ गई हूं। इस घर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, और जबकि मेरा यहां का समय समाप्त हो गया है, मैं ऐसी यादें लेकर जा रही हूं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।"
Bigg Boss 18: बिग बॉस में सलमान खान बन गए पॉडकास्टर, चाहत पांडे से किए सवाल-जवाब
इस वीकेंड एक और सदस्य होगा बाहर
बिग बॉस 18 में इस वीकेंड एक और सदस्य घर से बाहर हो। हालांकि, वाइल्डकार्ड सदस्य एडिन और यामिनी सुरक्षित रहेंगी, लेकिन बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड सदस्यों में शामिल अविनाश मिश्रा, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, तजिंदर बग्गा, चाहत पांडे, कशिश कपूर और श्रुतिका के ऊपर तलवार लटकी होगी। शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में सलमान खान मेजबानी करते नजर आएंगे। बिग बॉस 18 को आप सोमवार से रविवार तक जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।
Ananya Panday: परिवार से दूर अकेले रहती हैं अनन्या पांडे, कहा- मां की चिंताओं से और मुश्किल..