इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं पिछले दिनों अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए इम्तियाज कहते हैं, 'मैं कोशिश करता हूं कि मैं अपनी फिल्मों में धूम्रपान नहीं दिखाऊं। मुझे इस बात से परहेज है। आप ने कभी नहीं देखा होगा कि मेरी फिल्मों के किरदार सिगरेट पी रहे हैं।
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो गया है, लेकिन यह फिल्म अभी भी प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इम्तियाज अली की इस फिल्म दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आए।
विज्ञापन
धूम्रपान से है परहेज
इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं पिछले दिनों अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए इम्तियाज कहते हैं, 'मैं कोशिश करता हूं कि मैं अपनी फिल्मों में धूम्रपान नहीं दिखाऊं। मुझे इस बात से परहेज है। आप ने कभी नहीं देखा होगा कि मेरी फिल्मों के किरदार सिगरेट पी रहे हैं। मेरी कोशिश रहती है कि बिना धूम्रपान के अपनी कहानी दर्शकों के सामने रख सकूं'।
एनिमेशन के जरिए चमकीला में दिखाया धूम्रपान
इम्तियाज अली अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'अमर सिंह चमकीला के दौरान मुझे धूम्रपान करते हुए दिखाना था क्योंकि वे असल जिंदगी में धूम्रपान करते थे। अब बायोपिक थी तो यह फिल्म का अहम अंग था इसलिए मैंने एनिमेशन के जरिए 'चमकीला' को धूम्रपान करते हुए दिखाया था। पंजाब के सभी लोग चमकीला को जानते थे कि असल जिंदगी में कैसे थे'।
दिलजीत नहीं करते हैं धूम्रपान
'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ 'चमकीला' की भूमिका में नजर आए हैं। उनके बारे में बात. करते हुए इम्तियाज कहते हैं, 'मैंने 'चमकीला' धूम्रपान करते हुए दिखाया है, लेकिन इसके लिए मैंने कॉमिक बुक शैली का सहारा लिया है। वैसे यहां मैं एक बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि मैं दिलजीत को धूम्रपान नहीं दिखाना चाहता था और वे वैसे भी धूम्रपान नहीं करेंगे'।