फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: इस अभिनेता ने लकड़ी काटकर और झरने का पानी पीकर बिताया बचपन, अब फिल्मों में वापसी को है तैयार

Sun, 21 Apr 2024 06:54 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता इमरान खान इन दिनों फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। अभिनेता ने अपना किशोरावस्था गुरुकुल में बिताया है। साथ ही उन्होंने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों फिल्मों में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। लंबे समय से अभिनेता फिल्मी दुनिया से दूर रहे। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने किशोरावस्था के दिनों के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि वह अपने किशोरावस्था में  गुरुकुल में रहते थे, लकड़िया काटते और अपना भोजन खुद उगाते थे। अभिनेता के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। 

 

इमरान की परवरिश है असामान्य

इमरान ने साक्षात्कार के दौरान साझा किया कि उनकी परवरिश असामान्य ढंग से हुई है। अभिनेता ने अपना जीवन दायरे से बाहर जिया है। इमरान ने साझा किया कि वो लगातार स्कूल, शहर और देश बदलते रहे।

विज्ञापन

Mouni Roy: सुशांत की मौत के बाद मौनी के दोस्ती तोड़ने पर संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे बहुत बुरा...'

 

गुरुकुल में की है पढ़ाई

अभिनेता ने अपने किशोरावस्था के अनुभव के बार में बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत परंपरागत और गैरपरंपरागत स्कूलों में गया हूं। मैने अपने कुछ साल गुरुकुल में बिताए हैं, हम हर रात केरोसिन लैंप जलाते थे, जिससे हमें रोशनी मिलती थी। हम खेती करते थे , हमने अपना भोजन खुद उगाया, हमें एक झरने से पानी मिला, हमने जलाऊ लकड़ी काटी, इस प्रकार, मुझे हमेशा यह एहसास हुआ कि जीवन कुछ बड़ा है’।

 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए लिया विराम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने बताया कि लगातार हिट फिल्में देने के बाद उन्हें लगा कि वह अपने जीवन में एक ऐसे इंसान बन गए जो वह नहीं हैं। अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने एक विराम ले लिया। उन्होंने कहा, ‘अभिनेता बनना मेरा काम नहीं है। अगर मैं चाहूं तो मैं अभिनेता बन सकता हूं, अगर मैं ये चीजें नहीं चाहता तो मैं अभिनेता नहीं बन सकता। यह वैकल्पिक था, खुद को ठीक करना वैकल्पिक नहीं है।’

 

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

‘जाने तू या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘लक’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘एक मैं और एक तू’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले  इमरान ने 2015 में कंगना रनौत के साथ ‘कट्टी-बट्टी’ में अभिनय किया, जो असफल रही। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, अभिनेता अब फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं।

विज्ञापन

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने पत्नी और बेटे के संग किए रामलला के दर्शन, फैंस ने लगाए जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें