फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के बेबी शावर की पहली तस्वीर, टेडी बियर केक पर अटकी फैंस की निगाहें

Sun, 21 Apr 2024 06:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का बेबी शावर है। ऐसे में इस दौरान तमाम हस्तियां आईं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
विज्ञापन
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने कुछ दिन पहले ही फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज को शेयर किया था। आज नताशा का बेबी शॉवर है। ऐसे में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस मौके पर शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान शाहीद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शावर में पहुंचे। इस पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया। इन फोटोज को फैंस के साथ शेयर करने के बाद मीरा ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा। केक देखकर कहा जा रहा है कि बेबी शॉवर के लिए टेडी बियर की थीम रखी गई है। आप भी देखिए नताशा दलाल के बेबी शॉवर की अनदेखी तस्वीरें। 
विज्ञापन


मीरा राजपूत का पोस्ट
कुछ ही घंटों पहले शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने एक क्यूड टेडी बियर केक की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, '' बधाई हो वीडी और नताशा।'' इसके साथ ही मारी ने गुलाबी रंग का हार्ट इमोजी भी लगाया। इसके अलावा मीरा ने जानवी धवन की इस केक के लिए प्रशंसा की।

विज्ञापन


दोस्त हैं मीरा-नताशा
दरअसल, मीरा राजपूत और नताशा दलाल काफी अच्छी दोस्त हैं। इस नाते वह अक्सर एक-दूसरे के साथ कई पार्टीज में नजर आती हैं। नताशा के बेबी शॉवर में मीरा का होना तो लाजमी था, वह उनकी दोस्त जो ठहरी। वरुन धवन ने आज अपनी वाइफ के लिए एक स्पेशल शॉवर प्लान किया है। बेबी शावर के लिए खास अरेंजेमेंट्स किए गए हैं।

कब की थी प्रेग्रेंसी की अनाउंसमेंट
वरुण धवन और नताशा दलाल ने 18 फरवरी के दिन सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने बेबी बंप वाली फोटो शेयर की थी, जिसमें अभिनेता किस करते नजर आ रहे थे। वहीं, फोटो में उनका डॉगी भी दिख रहा था। फैंस दोनों के लाइफ के न्यू चैप्टर के लिए बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

सालों के रिलेशनशिप के बाद वरुण और नताशा ने साल 2021 में 24 जनवरी के दिन शादी की थी। यह उनका पहला बेबी है इसलिए वरुण-नताशा के साथ-साथ उनके फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें