फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: इमरान खान को पार्किंग में बैठकर खाना पड़ा था खाना, अभिनेता ने खोला इंडस्ट्री का काला सच

Sat, 11 May 2024 03:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए हैरान करने वाला किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले उन्हें पार्किंग में बैठाकर खाना खिलाया जाता था।

विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने कई साक्षात्कार दिए और बी-टाउन से दूर रहने के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने ‘देल्ही बेली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, कट्टी-बट्टी जैसी फिल्म में काम किया है। अब अभिनेता ने अपने शुरूआती दिनों को लेकर खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान ने साझा किया कि किस तरह उन्हें शूटिंग के दौरान पार्किंग में बैठा कर खाना खिलाया गया था। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों का व्यवहार अचानक से बदल गया और लोग उन्हें सम्मान देने लगे।

 

पार्किंग में बैठा कर खिलाया था खाना

इमरान ने साझा किया कि उन्हें नॉन-वेज खाना खाने के लिए पार्किंग में बैठा दिया गया था। उन्हें कहा गया कि आप नॉन-वेज खाना स्टूडियो में नहीं खा सकते। अभिनेता ने आगे बताया कि जब उनकी पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ का ट्रेलर आया तब उन्हें उन्हीं लोगों ने एसी कमरे में बैठाकर खाना खिलाया।

विज्ञापन

Freedom at Midnight: 'फ्रीडम एट मिडनाइट' के लिए निखिल को मिले जिन्ना-फातिमा! ये सितारे निभाएंगे बहन-भाई का रोल

 

‘किडनैप’ की डबिंग के दौरान हुआ ये वाकया

इमरान ने मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि वह ‘जाने तू या जाने ना’ की शूटिंग पूरी कर चुके थे और ‘किडनैप’ की डबिंग कर रहे थे। डबिंग के दौरान उन्हें प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठा दिया गया क्योंकि उन्होंने मांसाहारी खाना मंगाया था। उन्होंने कहा, ‘एक बार मैंने नॉन-वेज खाना मंगा लिया था। इसलिए, मुझे स्टूडियो के अंदर नहीं खाने दिया, मुझे एक प्लास्टिक की कुर्सी दे दी गई जहां पर गाड़ियां पार्क हुई थी और मैंने वहीं पर अपना खाना खाया।’

 

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही मिलने लगा सम्मान

इमरान ने बताया कि वह इस तरह से दो हफ्तों तक बाहर कुर्सी पर ही खाना खाते रहें, जब तक ‘जाने तू या जाने ना’ का ट्रेलर रिलीज नहीं हो गया। इमरान ने कहा कि मेरी डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों का व्यवहार मेरे प्रति अचानक से बदल गया। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मैं जैसे ही बाहर आया वही लोग कतार लगा कर मेरे लिए खाना लेकर खड़े थे और उन्होंने कहा कि सर आप एसी रूम में खाना क्यों नहीं खाते हैं?’ बता दें कि अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में देखा गया था। फिलहाल, उन्होंने अपनी किसी आगामी कार्य की कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

Ekta Kapoor: एकता कपूर को भा गई इम्तियाज अली की 'चमकीला', तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- 'फिल्म देखकर मजा आया'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें