फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool & Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जैकमैन और रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने बिखेरा जलवा

Mon, 22 Apr 2024 07:58 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डेडपूल ऐंड वुलवरिन' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स के बीच में बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स डेडपूल की भूमिका में नजर आने वाले हैं वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन के किरदार में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
डेडपूल ऐंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' के चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 'डेडपूल ऐंड वुलवरिन' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स के बीच में बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स डेडपूल की भूमिका में नजर आने वाले हैं वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन के किरदार में दिखाई देंगे। आइए अब आपको बताते हैं आखिर क्या खास दिखाया गया है 'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' के ट्रेलर में--



ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स की शानदार केमिस्ट्री
साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक फिल्म 'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' के ट्रेलर को आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक बार से होती है जहां थोड़ी उदासी लिए ह्यू जैकमैन बैठे दिखाई देते हैं। ह्यू जैकमैन बार अटेंडर से एक ड्रिंक मांगते हैं, लेकिन बार अटेंडर उन्हें वहां से जाने के लिए कहता है। वे जाने को तैयार ही होते रहते रहते हैं कि रेनॉल्ड्स जो कि फिल्म में 'डेडपूल' की भूमिका में नजर आने वाले हैं वहां आ जाते हैं और ह्यू जैकमैन यानी 'वूल्वरिन' को अपने साथ चलने के लिए कहते हैं। 

Salman Khan: गोलीबारी के बाद पनवेल फार्म हाउस शिफ्ट होंगे सलमान खान! क्या सुरक्षा है कारण?

विज्ञापन

'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' की धांसू फाइट 
'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी फिल्म कितनी बेहतरीन होने वाली है। ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है फिल्म के लिए दर्शकों के मन में रोमांच भी उतना ही बढ़ता नजर आता है। ट्रेलर के एक दृश्य में 'डेडपूल' और 'वूल्वरिन' में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलता है। दोनों किसी बर्फीली जगह पर एक-दूसरे से लड़ते दिखाई देते हैं। 

Shirsha Guha: इतनी हंसी उड़ाई कि अब हिंदी बोलने की हिम्मत नहीं होती, ‘दो और दो प्यार’ की निर्देशक का खुलासा

विज्ञापन

दुनिया को बचाने जुलाई में आएंगे 'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन'
'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' के ट्रेलर के एक दृश्य में 'डेडपूल' 'वूल्वरिन' से कहते हैं, 'मुझे नहीं पता है कि दुनिया को कैसे बचाया जा सकता है, लेकिन इस तस्वीर को देखकर पता चलता है कि आप जानते हैं दुनिया को कैसे बचाया जाए'। फिल्म 'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के डायलॉग से लेकर एक्शन और कहानी सब लाजवाब होने वाले हैं। आपको बताते चलें कि 'डेडपूल ऐंड वुलवरिन' 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में ह्यू जैकमैन और रेनॉल्ड्स के अलावा एमा कोरिन, मोरेना बेचरिन, रॉब डेलाने और लेस्ली उगम्स अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें