फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushtaini: ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया एक्टिंग कोच विनोद रावत की फिल्म 'पुश्तैनी' का ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज

Mon, 10 Jun 2024 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विनोद रावत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'पुश्तैनी' इसी महीने रिलीज होने को तैयार है। इसमें राजकुमार राव भी कैमियो भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन ने जारी किया 'पुश्तैनी' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ऋतिक रोशन ने आज सोमवार को अपने एक्टिंग कोच विनोद रावत की आगामी फिल्म 'पुश्तैनी' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। विनोद रावत इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए ऋतिक ने एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें विनोद रावत की तारीफ की है। यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन


संघर्शशील युवा की भूमिका में दिखे विनोद
ट्रेलर में विनोद रावत भुप्पी की भूमिका में नजर आए हैं। वह एक संघर्षशील युवक के किरदार में हैं, जो स्टारडम के आखिरी अवसर का लाभ उठाने के लिए बेसब्र है, लेकिन अचानक एक घोटाले में फंसने के बाद उसके लिए चीजें बदल जाती हैं। मजबूर होकर उसे घर लौटना पड़ता है, जहां उसका सामना अपने अतीत से होता है। वह पहाड़ों की यात्रा करता है। ट्रेलर में राजकुमार राव की झलक भी नजर आई है।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर से पहले निर्माताओं ने जारी की चेतावनी, इस बात का ध्यान रखें यूजर्स
विज्ञापन


ऋतिक ने की विनोद रावत की तारीफ
ऋतिक रोशन द्वारा प्रस्तुत और विनोद रावत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'पुश्तैनी' का निर्माण लोटस डस्ट पिक्चर्स और विन रॉ फिल्म्स ने किया है। इसे पूरे भारत में थिएट्रिकली शिलादित्य बोरा के प्लाटून डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को विनोद राव और रीता हीर ने लिखा है। ऋतिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ट्रेलर लॉन्च होने की जानकारी दी है। साथ ही विनोद की तारीफ की है।

सबसे पहले ऋतिक से साझा किया था प्लान
ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'जब पहली बार विनोद रावत ने मुझसे 'पुश्तैनी' के बारे में बात की तो मैं फिल्म के बारे में कल्पना नहीं कर पाया। मुझे याद है कि मैंने सोचा था कि यह एक बेहतरीन विचार है, लेकिन मुझे यह अजीब लगा कि वह सब कुछ छोड़ देंगे। अपने सारे पैसे इस पर लगा देंगे। हम लॉकडाउन के बीच में थे, विनोद ने मुझे बताया कि वे अपने गृह राज्य उत्तराखंड में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन वे खुद करेंगे और अभिनय भी करेंगे। बहुत कम फंड होने की वजह से बाकी किरदार उनका परिवार अदा करेगा। मुझे यकीन था कि यह एक प्रयोगात्मक होम वीडियो होने वाला है'।
विज्ञापन

Kriti Sanon : फिल्म निर्माण के फालतू खर्चों पर कृति ने साझा की राय, कंटेंट के महत्व पर दिया जोर

फिल्म देखकर रोने लगे ऋतिक रोशन
ऋतिक ने आगे लिखा, 'मैंने विनोद से मदद के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वे खुद इसे करना चाहते हैं। महीनों बीत गए। विनोद इसे लेकर दृढ़ थे। उन्होंने ठान लिया था कि अगर कुछ भी गलत होता है, तो वे इसे अपनी किस्मत मान लेंगे और प्रोजेक्ट रोक देंगे। फिर एक दिन वे फिल्म पूरी करके मेरे पास आए। इसने मुझे चौंका दिया। मैं खुश हुआ और रोया भी। बिना किसी मदद के बनी 'पुश्तैनी' ने मेरा दिल जीत लिया। विनोद को मैं एक्टिंग कोच के रूप में जानता था, लेकिन बतौर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी उन्होंने दिल जीत लिया है'।
Ramoji Film City: रामोजी फिल्म सिटी में शूट हुई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें