रोशन परिवार का बॉलीवुड का मशहूर फिल्मी घराना है। इस घराने से राजेश, राकेश और ऋतिक जैसी मशहूर संगीतकार,निर्देशक और अभिनेता देश को मिले हैं। अब इस घराने से एक और अभिनेत्री दर्शकों के दिल में जगह बनाने आ रही हैं। पश्मीना रोशन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच उन्होंने रोशन परिवार की विरासत को लेकर बात की है।
'इश्क विश्क रिबाउंड' से डेब्यू करने वाली हैं पश्मीना
ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना जल्द ही 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बतौर अभिनेत्री डेब्यू करने वाली हैं। इस वक्त पूरा रोशन परिवार उन पर गर्व महसूस कर रहा है। रोशन परिवार को विश्वास है कि पश्मीना इस परिवार की शाख को और बढ़ाएंगी। अब अभिनेत्री ने लोगों को उनसे जो उम्मीदें हैं, उसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साध ही इस परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है।
Chandu Champion: ‘चंदू चैंपियन’ देख रो-रोकर बेहाल हुईं शबाना आजमी, कार्तिक आर्यन के लिए कही ये बात
खुद पर गर्व करने लायक काम करना चाहती हैं पश्मीना
पश्मीना ऋतिक रोशन के चाचा और मशहूर संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि ऋतिक रोशन जैसी डेब्यू के करीब पहुंचना भी काफी मुश्किल है। पारिवारिक विरासत पर उन्होंने कहा कि ऋतिक अपने मूल्यों के लिए खड़े हैं और पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी यह उम्मीद है कि वह भी ऐसा कर पाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह ऐसा काम करना चाहती हैं, जिसकी वजह से वह खुद पर गर्व कर सकें।
ब्रेकअप रूमर्स के बीच छुट्टियां मना रहे करण-तेजस्वी, साझा की तस्वीरें
21 जून को रिलीज होगी 'इश्क विश्क रिबाउंड'
बताते चलें कि 'इश्क विश्क रिबाउंड' आज के समय की एक प्रेम कहानी होगी। इसमें पश्मीना रोशन, रोहित सर्राफ, और जिब्रान मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ऋतिक रोशन और उनकी प्रेमिका सबा आजाद ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जताया है। फिल्म को टिप्स फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी और जया तौरानी ने किया है। 'इश्क विश्क रिबाउंड' 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन की झोली में हैं ये सात फिल्में, लेकिन पहले कौन होगी हिट