क्राइम थ्रिलर फिल्म 'शुगर बैंडिट्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म चक होगन के उपन्यास 'डेविल्स इन एग्जाइल' पर आधारित है। बीते दिनों खबरें थीं कि अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता विल स्मिथ इसका हिस्सा होंगे। हालांकि, अब विल को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो विल ने फिल्म को करने से मना कर दिया है। वहीं, इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शेड्यूल संबंधी दिक्कतों के कारण स्मिथ 'शुगर बैंडिट्स' में अभिनय नहीं करेंगे। हालांकि, वह अपने वेस्टब्रुक स्टूडियो के माध्यम से फिल्म के निर्माता बने रहेंगे। वेस्टब्रुक, एजीसी स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहा है। वहीं, विल के अभिनय से हाथ पीछे खींचने के बाद कास्टिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है।
'सिकारियो: डे ऑफ द सोलाडो' और 'गोमोरा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके स्टेफानो सोलिमा ने 'शुगर बैंडिट्स' के निर्देशन की कमान संभाली है। इसका बजट तकरीबन 671 करोड़ रुपये है। 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' में अपनी बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता से वापसी के बाद शिखर पर सवार स्मिथ 'शुगर बैंडिट्स' में एक पूर्व विशेष बल के सैनिक के रूप में अभिनय करने के लिए तैयार थे, जो बोस्टन के फलते-फूलते नशीली दवाओं के व्यापार को खत्म करने के लिए एक खास दल चला रहा था।
The Greatest Of All Time: प्रेमगी ने की भविष्यवाणी, 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय!
'शुगर बैंडिट्स' पर फिल्मांकन पहले इस पतझड़ में शुरू होने वाला था। प्री-प्रोडक्शन तेज होने और कलाकारों की तलाश के बाद बोस्टन और मॉन्ट्रियल में शूटिंग लोकेशन तरासे गए थे। हालांकि, स्मिथ के बिजी शेड्यूल के कारण फिल्म रुक गई। रिपोर्ट्स की मानें तो, वेस्टब्रुक और एजीसी ने 2025 में फिल्म बनाने का इरादा किया है। हालांकि, किसी संभावित रिलीज विंडो की पुष्टि नहीं की गई है।