मेरा कार्य चौंकाने वाला था - स्मिथ
अभिनेता विल स्मिथ कहते हैं कि 94वें अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति के दौरान मेरे द्वारा किया गया कार्य चौंकाने वाला था। जिन लोगों को मैंने चोट पहुंचाई है, उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन शामिल हैं।
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि जब क्रिस रॉक ने मंच पर खड़े होकर विल स्मिथ की पत्नी की बीमारी का मजाक उड़ाया तो अभिनेता ने मंच पर जाकर होस्ट को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद डॉल्बी थिएटर में उपस्थित हर शख्स आश्चर्यचकित रह गया था।
क्रिस रॉक ने दिया था यह बयान
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, क्रिस रॉक ने ऑस्कर में हुए विवाद को लेकर अमेरिका के बोस्टन में आयोजित शो के दौरान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं अब भी समझने की कोशिश कर रहा हूं आखिर क्या हुआ? कभी किसी मौके पर मैं उस बेकार घटना के बारे में जरूर बात करूंगा। क्रिस रॉक के इस बयान से साफ था कि वह उस घटना को भूल नहीं पाए हैं।