फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस की हत्या कर टुकड़ों में फेंका शव, इस तरह खुली मर्डर मिस्ट्री

Thu, 31 Mar 2022 03:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैरोल माल्टेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से गायब चल रही एडल्ट फिल्मों की स्टार की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर के सड़क के किनारे फेंक दिए गए थे। काफी मुश्किलों के बाद अभिनेत्री के एक फैन ने उनके शरीर पर बने टैटू से पहचान की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को 26 वर्षीय कैरोल माल्टेसी के शव के टुकड़े सड़क के किनारे पड़े मिले थे। आरोपी ने शव को टुकड़ों में करके कचरे की थैली में भर के सड़क के किनारे फेंक दिया था। उस वक्त तो पुलिस को शव की पहचान नहीं हो सकी। अभिनेत्री जनवरी से गायब चल रही थी।

बाद में जब पुलिस ने शव की पहचान के लिए तस्वीरें प्रकाशित की तब एक्ट्रेस के एक  फैन ने उनके पैर पर बने टैटू की वजह से कैरोल को पहचान लिया। पुलिस की जांच में मृतका के प्रेमी का नाम सामने आया। इस मामले में जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन

आरोपी ने बताया किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद मृतका के प्रेमी ने पहले तो हथौड़े से पीट-पीटकर एक्ट्रेस की हत्या कर दी। बाद में उसने बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े करके अपने फ्रीज में रख दिया। बाद में उसने शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें