फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: वेनम ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, कमाए इतने करोड़

Fri, 15 Oct 2021 06:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेनम: लेट देयर बी कार्नेज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्में भारत में बड़ी तेजी से आपका कारोबार कर रही है। इन फिल्मों को लोग सिनेमाघरों में बड़े ही चाव से देखते हैं। हिन्दी के मुकाबले सिनेमाघरों में लोग हॉलीवुड फिल्में अधिक देख रहे हैं। हिंदी फिल्मों के निर्माता निर्देशक आम तौर पर कैमरे के पीछे के जुगाड़ों को दर्शकों के सामने आने नहीं देते हैं लेकिन हॉलीवुड वाले इस मामले में बिल्कुल अलग है। हाल ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन


पहले ही दिन की इतनी कमाई

प्रशंसकों ने थिएटर में अपने पसंदीदा नायक पर अपने प्यार की बौछार की और त्यौहार के इस सीजन में ये फिल्म सबकी पसंदीदा फिल्म बन गई। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज’ ने अपने पहले ही दिन पर 3.71 करोड़ की कमाई की। देश भर में सिनेमाघर खुलने के बाद किसी भी फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है। आज दशहरे के बाद हर किसी को यही उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज' 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र में रिलीज हो रही है।

Trending Videos

फिल्म वेनम-टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हीरो ने किया था खुलासा

कुछ समय पहले ही फिल्म के हीरो ने ये खुलासा किया है कि इस फिल्म में कैसे वह वेनम और एडी दोनों किरदारों की एक साथ शूटिंग करते रहे हैं। और, फिल्म मेकिंग का ये किस्सा जितना तकनीकी है, उतना ही दिलचस्प भी है।इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' के हीरो टॉम हार्डी बताते हैं कि इसमें उन्हें फिल्म के तकनीशियों की खास मदद मिली। वह बताते हैं कि शूटिंग शुरू होने से पहले की ये प्रक्रिया काफी रोचक है।वह हर सीन शुरू करने से पहले अपने किरदार वेनम की आवाज रिकॉर्ड कर लेते थे।

 
विज्ञापन

फिल्म वेनम-टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इन भाषाओं में हुई रिलीज

टॉम के मुताबिक फिल्म के साउंड इंजीनियर पैट्रिक एंडरसन के कौशल और टाइमिंग ने इसमें उनकी सबसे ज्यादा मदद की। चर्चित निर्देशक एंडी सरकिस की फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी 14 अक्तूबर को देश भर में रिलीज हो रही है। महाराष्ट्र में ये फिल्म 22 अक्तूबर को रिलीज होगी। भारत में फिल्म के 2डी प्रिंट आ चुके हैं। अब फिल्म के थ्रीडी, आईमैक्स और 4डी मैक्स संस्करण भी भारत पहुंचने शुरू हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें