रोजली चियां और सैंड्रा ओह ने मेई और उसकी मां मिंग को आवाज दी है। वहीं ओरियन ली ने मेई के पिता को आवाज दी है और दादी के किरदार के लिए वाई चिंग हो ने वॉयसओवर किया है। मेई के दोस्तों मिरियम को एवा मोर्स, प्रिया को मैयत्री रामाकृष्णन, एबी को ह्यैन पार्क ने आवाज दी है। क्लासमेट टाइलर के लिए ट्रिस्टन एलेरिक चेन और मेई के सीक्रेट क्रश डेवन को एडी चैंडलर ने आवाज दी है।वॉयस कास्ट में जेम्स हॉन्ग, लोरी टैन चिन, लिलियन लिम, मिया टैगानो, शैरी कोला, शाशा रॉयज और लिली शैनफिलप्पो शामिल हैं।
फिल्म की बात करें तो टर्निग रेड मेई ली(रोजली चियांग की आवाज) की कहानी बताती है जो एक आत्मविश्वास से भरी 13 साल की लड़की है जो अपने मां के कर्तव्यों और अपनी टीनएज उम्र के एहसासों के बीच फंसी हुई है। उसकी मां मिंग( सैंड्रा ओह की आवाज) उसे किसी भी वक्त अकेला नहीं छोड़ती है। एक तरफ जहां वह इन सारी परेशानियों का सामना करती है तो वहीं जब भी वह बहुत ज्यादा खुश या नाराज होती है तो लाल पांडा के रूप में बदल जाती है। अब मेई इस उलझन से कैसे निकलेगी या इसका क्या असर होगा यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।