फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Spider Within: 'द स्पाइडर विदइन- ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का इंतजार हुआ खत्म, मुफ्त में उठा सकते हैं लुत्फ

Thu, 28 Mar 2024 11:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का निर्देशन जेरेल डैम्पियर ने किया है, जबकि खैला अमजान ने इसकी पटकथा लिखी है। 
विज्ञापन
द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का दर्शक मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं। यह शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर अब उपलब्ध है। सोनी पिक्चर्स एनीमेशन ने सात मिनट की इस एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म को हाल ही में जारी किया है,  जिसमें माइल्स मोराल्स ने अभिनय किया है।

विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने का दिन तय, दिल राजू ने किया फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा

Trending Videos

ऐसी है फिल्म की कहानी
इस शॉर्ट फिल्म की कहानी माइल्स की है जो स्पाइडरमैन के साथ ब्रुकलिन का एक अच्छा पड़ोसी, दोस्त और एक छात्र के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को संतुलित करने के लिए संघर्ष करता नजर आता है। इन दबावों की वजह से पैनिक अटैक से जूझते हुए उसे एहसास होता है कि अपने शहर को बुराई से बचाना उसके लिए सबसे जरूरी काम है।
TMKOC: वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए असित मोदी ने जेनिफर को मुआवजा देने से किया मना, अभिनेत्री ने किया दावा
 
विज्ञापन

जेरेल डैम्पियर ने किया है फिल्म का निर्देशन
द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी को सोनी पिक्चर्स एनिमेशन (एसपीए) और सोनी पिक्चर्स इमेजवर्क्स (एसपीआई) के लीडिंग एंड एम्पावरिंग न्यू स्टोरीटेलर्स (एलईएनएस) कार्यक्रम के उद्घाटन वर्ष में विकसित और निर्मित किया गया था। द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का निर्देशन जेरेल डैम्पियर ने किया है, जबकि खैला अमजान ने इसकी पटकथा लिखी है। मिशेल राइमो-कौयेट और डेविड शुलेनबर्ग ने इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, क्लारा चैन ने इसके  वीएफएक्स सुपरवाइजर और जो डार्को ने एनीमेशन सुपरवाइजर के रूप में काम किया है। केविन लव फंड के साथ सहयोग से सोनी पिक्चर्स एनिमेशन ने द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी को रिलीज किया है।
Kareena Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर के प्रदर्शन की करीना ने की जमकर तारीफ, बताया- ऋषि और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें