बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज
- फोटो : Amar Ujala Bureau, New York
बेन और जेनिफर पहली बार वेनिस फिल्म फेस्टिवल में साथ नजर आए थे जहां दोनों ने उसी फिल्म के प्रीमियर में भाग लिया। द लास्ट ड्यूएल न्यूयॉर्क प्रीमियर के दौरान दोनों दूसरी बार साथ नजर आए जहां दोनों को एक दूसरे के लिए काफी प्यार जताते देखा गया। हाल ही में जेनिफर लोपेज ने ग्लोबल सिटिजन लाइव इवेंट में नजर आईं थीं जहां एफ्लेक भी उनके साथ शामिल हुए थे। इसके बाद से ही फैंस दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
दूरदर्शी फिल्म निर्माता कहे जाने वाले रिडले स्कॉट की फिल्म द लास्ट ड्यूएल 14वीं सदी के फ्रांस की क्रूरता के खिलाफ विश्वासघात और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी है। वास्तविक घटनाओं पर आधारित ये फिल्म जीन डे कारुगेस और जैक्स ले ग्रिस के बीच फ्रांस की अंतिम स्वीकृत युद्ध के बारे में चली आ रही धारणाओं को सामने लाने का काम करती है।
फिल्म में ऑस्कर विजेता मैट डेमन, दो बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित एडम ड्राइवर, एमी विजेता जोडी कॉमर और दो बारे ऑस्कर विजेता बेन एफ्लेक अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करने वाले रिडले स्कॉट चार बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके हैं।