मंगलवार को 32 साल की हुईं ब्रिटिश सिंगर एडेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। एडेल की ये तस्वीर वजन कम करने के बाद की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक टाइट ड्रैस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पहली बार अक्टूबर में वजन घटाने को लेकर खुलासा किया था। वह व्यायाम करते हुए लगातार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
एडेल एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखती हैं- जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में सुरक्षित होंगे। मैं उन सभी आवश्यक कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमें सुरक्षित रख रहे हैं! आप सही मायने में हमारे वॉरियर्स हैं।
एडेल अपने साल ही अपने पति साइमन कोनकी से अलग हुई हैं। एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।
एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।
एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।