फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में फिर होगी 'आयरन मैन' की वापसी, इस फिल्म में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

Tue, 17 Sep 2019 10:40 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
robert downey jr - फोटो : twitter
विज्ञापन

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को देखने के बाद कई लोग काफी निराश हुए। एंडगेम में फिल्म के कई महत्वपूर्ण किरदारों की मौत दिखाई गई है। इन्हीं में से सबसे महत्वपूर्ण किरदार रहा है टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन का, जिसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभाते आए हैं। आयरन मैन के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि एक बार फिर टोनी स्टार्क बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन


मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म यानी स्कारलेट जोहानसन स्टारर ब्लैक विडो एक मई 2020 को रिलीज होगी।  ब्लैक विडो एक प्रीक्वल फिल्म है। इसमें सिविल वॉर और एवेंजर  इंफिनिटी वॉर के बीच के वक्त की कहानी है। जबकि आयरन मैन ने अवेंजर एंडगेम में जान गंवाई थी। यानी पूरी संभावना है कि ब्लैक विडो में आयरन मैन की झलक मिल सकती है। वहीं दूसरे अवेंजर भी कैमियो रोल में दिख सकते हैं। 
 
ब्लैक विडो नताशा के किरदार की पहली सोलो फिल्म है। एवेंजर्स एंडगेम में ब्लैक विडो का भी निधन हो गया था। यानी ब्लैक विडो और आयरन मैन के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है। साथ ही साथ इस फिल्म में डेविड हार्बर भी दिखेंगे, जो कैप्टन अमेरिका का रशियन वर्जन रेड गार्जियन है। इसके अलावा ब्लैक विडो के साथ एवेंजर के कई एजेंट भी होंगे। मुख्य विलेन टास्क मास्टर होगा, जिसमें किसी भी योद्धा की लड़ने की कला की नकल करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें