फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके अमेरिकी सिंगर बीबी किंग को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Sep 2019 04:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीबी किंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिकी सिंगर बीबी किंग (B.B. King) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी 94 वें बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने एनिमेटिड वीडियो डूडल बनाया है। जाने माने गिटारिस्ट बीबी किंग की जन्म 16 सितंबर को 1925 को अमेरिका के मिसीसिप्पी में हुआ था।

विज्ञापन


इस डूडल में किंग के जीवन के अलग अलग दृश्यों को दिखाया गया है। कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के परिदृश्य पर छा गए। बीबी किंग को 'द किंग ऑफ द ब्लूज (The King Of The Blues)' की उपाधि दी गई थी।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दौर में एक कॉटन निकालने वाली फैक्ट्री में काम किया लेकिन, संगीत के प्रति उनके रुझान उन्हें सड़क किनारे गिटार बजाने पर भी मजबूर किया। बीबी किंग चर्च में गॉस्पेल गाया करते थे।
विज्ञापन


बी.बी. किंग ने अपना पहला शो 'द किंग बिस्कुट टाइम' रेडियो के लिए किया था. जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। बता दें कि बीबी किंग 'थ्री किंग ऑफ ब्लू गिटार' के सदस्य थे। इस ग्रुप में उनके साथ अल्बर्ट और फ्रेडी किंग भी शामिल थे।

14 मई 2015 को लॉस वेगस में 89 की उम्र में बीबी किंग ने अपनी आखिरी सांस ली। आज भी पूरी दुनिया उनके संगीत के जरिए उन्हें याद करती है। किंग को 15 बार ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें